Politics

हम माला जपने वाले साधु नहीं; चुनाव से पहले चिराग को बड़ा झटका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने छोड़ा LJPR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेड़ी बज चुकी है। इस बीच लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद अरुण कुमार पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। पूर्व सांसद ने चिराग पासवान पर धोखा देने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि हम माला जपने वाला साधु नहीं हैं।

मीडिया से बात करते हुए अरुण कुमार ने कहा कि चिराग पासवान को मैंने किन परिस्थितियों में साथ दिया यह सब लोग जानते हैं। उन्होंने मुझे अपना चाचा कहकर धोखा दिया। मैं कई दिनों से पटना में हूं। क्षेत्र के लोग आते हैं और चुनाव लड़ने क लिए कहते हैं। आखिर हमलोग माला जपने वाले हिमालय के साधु तो नहीं हैं। हम अपनी ताकत को बढ़ा कर जनता को ताकत देने के लिए 40 सालों से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा अब मैं चिराग पासवान की पार्टी से अलग हो गया हूं।

लोकसभा चुनाव को लेकर अरुण कुमार ने बतिया कि उन्हें चिराग पासवान ने आश्वासन दिया था कि नवादा या जहानाबाद से उम्मीदवार बनाया जाएगा। उनके वैशाली लोकसभा से चुनाव मैदान में उतारने की चर्चा भी चली। यहां तक कि अंतिम समय तक चिराग भरोसा देते रहे कि उनकी कभी नीतीश कुमार से समझौता नहीं करेंगे। अरुण कुमार ने कहा कि अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में उन्हें इससे बड़ा धोखा नहीं मिला। चिराग पासवान पर नाराजगी जाहिर करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि जब पशुपति पारस ने चिराग को धोखा दिया तो उस परिस्थिति में उनके साथ खड़ा होने का काम किया। उस समय मुझे चाचा बताया जा रहा था जो कठिन हालत में साथ खड़ा था। लेकिन मुझे कुछ और मिला।

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे के तहत चिराग पासवान की पार्टी को पांच टिकट दिए गए। इनमें हाजीपुर, वैशाली, जमुई, समस्तीपुर और खड़गिया शामिल है। चिराग पासवान ने हाजीपुर से अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है। अपनी सीटिंग सीट जमुई से उन्होंने अपने जीजा अरुण भारती को उतार दिया। समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली पर अभी उम्मीदवारी का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच पार्टी के एक नेता और चिराग के करीबी ने बताया कि वैशाली के लिए उनका नाम सामने आया। लेकिन कहा गया कि विधानसभा में मौका दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

1 घंटा ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

14 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

15 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

15 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

16 घंटे ago