लोकसभा चुनाव को लेकर रणभेरी बज चुकी है। नामांकन का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से NDA के बड़े नेताओं के मिलने का दौर भी जारी है। गिरिराज सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा और रामकृपाल यादव के बाद गुरुवार को लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।
दोनों नेताओं की ये मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई है। इस मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें सियासी जंग के लिए शुभकामनाएं दी है। वहीं, चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर बिहार बीजेपी के बड़े नेता भी मौजूद रहे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ-साथ नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय भी मौजूद रहें। वहीं, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के बेहद करीबी संजय झा भी इस मुलाकात के गवाह बने।
गौरतलब है कि लंबे अंतराल के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान की मुलाकात हुई है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों की बीच की खटास अधिक बढ़ गयी थी। चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की बातें करते हुए नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की थी और जेडीयू प्रत्याशियों के खिलाफ खुद की पार्टी के कैंडिडेट खड़े कर दिए थे, जिसका अधिक खामियाजा नीतीश कुमार की पार्टी JDU को उठाना पड़ा था।
साल 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही दोनों नेताओं के बीच खटास अधिक बढ़ गयी थी लेकिन अब लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों फिर एकसाथ एक ही गठबंधन में हैं लिहाजा लंबे अंतराल के बाद दोनों की मुलाकात काफी सुखद रही।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…