Politics

राजनीति की परिभाषा बदल गयी है, धर्म के नाम पर लोगों को उलझाया जा रहा : मुकेश सहनी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने औरंगाबाद के दाऊदनगर स्थित अगनूर महमदपुर में महर्षि वेदव्यास जी के मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर सीएम, पीएम या कोई प्रतिनिधि आपका काम नहीं कर रहे तो वोट की ताकत से बदल दीजिए.

सोच-समझ कर दीजिए वोट : सहनी

मुकेश सहनी ने मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद एक जनसभा में चिंता प्रकट किया कि आज तक इस गांव में आने के लिए सड़क तक नहीं है. यहां के लोग सड़क नहीं तो वोट नहीं की बात कर रहे, लेकिन यह सही नहीं. उन्होंने कहा कि वोट देने के पहले लाख बार सोचिए.

देश में राजनीति की परिभाषा बदल गई : सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि आज देश में राजनीति की परिभाषा बदल गई है, धर्म के नाम पर लोगों को उलझाया जा रहा. किसान के कल्याण के लिए उनके लिए एमएसपी बढ़ाने की बात नहीं होती. सहनी ने कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए वह काम नहीं हो रहा.

सहनी ने लोगों से अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील की

वीआईपी अध्यक्ष ने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने और अधिकार के लिए संघर्ष करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ज्ञान था तभी महर्षि वेदव्यास जी वेदों की रचना कर सके. इस मौके पर सहनी ने पार्टी की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपए दान देने की भी घोषणा की.

Avinash Roy

Recent Posts

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

18 मिनट ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

10 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

11 घंटे ago