Politics

जीतनराम मांझी से भाकपा माले विधायक की मुलाकात पर सिसायत गर्म, JDU के मंत्री ने दिया यह रिएक्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में सियासत चरम पर है। पल-पल बदलते घटनाक्रम के साथ बिहार की राजनीति करवट ले रही है। इस बीच महागठबंधन के घटक दल भाकपा माले के विधायक ने जीतन मांझी से मुलाकात की तो सूबे का राजनीतिक तापमान काफी बढ़ गया। जदयू नेता और नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस मुलाकात पर तंज कसा है।

नीतीश कुमार की नई सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एनडीए के घटक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी से भाकपा माले विधायक महबूब आलम की मुलाकात पर व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा है कि सुर्खियों में बने रहने के लिए महागठबंधन के नेता कुछ-कुछ कर रहे हैं। इसी क्रम में यह मुलाकात हुई है। मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर पहुंचे विजय चौधरी ने कहा कि महबूब आलम इसीलिए मिलने गए हैं कि ऐसा करेंगे तो उनका न्यूज़ चलने लगेगा। उन्हें पता था कि जब एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगे तो आप लोग न्यूज़ चलाने लगिएगा। अब महबूब आलम वहां जीतन राम मांझी के पास गए तो आप लोग न्यूज़ चला रहे हैं और वह सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इससे पहले श्रवण कुमार के आवास पर पहुंचे मंत्री संजय झा ने दावा किया कि फ्लोर टेस्ट में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल हमारी सरकार को पूरी मेजॉरिटी प्राप्त है। 2020 से ही हमारी सरकार बहुमत के साथ चल रही है। संजय झा के इस बयान से प्रवक्ता नीरज के उस दावे को बल मिलता है कि महागठबंधन के कई विधायक अंतरआत्मा की आवाज पर नीतीश कुमार के साथ हैं।

दरअसल बहुमत परीक्षण से 2 दिन पहले भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने जीतन राम मांझी से मुलाकात की तो एनडीए की चिंता बढ़ गई। अचानक हुई इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकल जाने लगे। जीतन मांझी पहले भी बता चुके थे कि उन्हें महागठबंधन की ओर से बड़ा ऑफर था जिसे ठुकरा दिया लेकिन हमारी पार्टी को दो मंत्री पद दिया जाए। फ्लोर टेस्ट के पहले माले और मांझी की मुलाकात ने बिहार के सियासत में हलचल पैदा कर दिया है।

हालांकि इस मुलाकात पर महबूब आलम ने कहा कि यह उनकी अनौपचारिक भेंट थी। जीतन मांझी है हमारे गार्जियन हैं। उनका स्वास्थ्य और हाल-चाल पूछने गए थे। हम लोगों ने एक साथ चाय-कॉफी पिया लेकिन कोई सियासी वार्तालाप नहीं हुई। हालांकि महबूब आलम ने एक बड़ी बात यह कह दिया कि मांझी जी फ्लोर टेस्ट में अच्छा खेल दिखाएंगे। वहीं हिंदुस्तानी हवा मोर्चा के विधायक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमारे सामने कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है। हम लोगों ने साथ बैठकर चाय पिया क्षेत्र में जाने के लिए निकल गए।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

1 घंटा ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

3 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

6 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

17 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

17 घंटे ago