बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें सीएम नीतीश के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा मौजूद रहेंगे। बीजेपी-जेडीयू और HAM के सभी विधायक एवं एमएलसी को इस बैठक में शामिल रहने को कहा गया है। यह बैठक शाम में आयोजित होगी। इसमें मौजूदा राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। महागठबंधन के विधायकों के पाला बदलने के बीच एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाए जाने से सियासी पारा गर्मा गया है। चर्चा है कि बिहार में फिर कुछ बड़ा सियासी घटनाक्रम हो सकता है।
इस बैठक के एजेंडे के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। नीतीश कुमार अक्सर चौंकाने वाले फैसले करते हैं। ऐसे में बीजेपी, जेडीयू और HAM के विधायकों की संयुक्त बैठक बुलाए जाने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार में वोटिंग की नौबत नहीं आई। नीतीश सरकार ने सदन में बजट भी पेश कर दिया है। ऐसे में विधायक दल की बैठक बुलाए जाने का कोई खास एजेंडा नहीं दिख रहा है।
बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद अभी तक नीतीश कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। हालांकि, यह ऐसा काम है जिसके लिए विधायक दल की बैठक बुलाने की जरूरत नहीं है। ये काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद सहयोगी दलों के नेताओं से बात करके खुद ही करते रहे हैं। अगले महीने बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होने हैं। विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे पर रणनीति जरूर बनाई जा सकती है।
दूसरी ओर, बिहार महागठबंधन में उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद से अब तक महागठबंधन के 6 विधायक पाला बदलकर सत्ताधारी गठबंधन के साथ आ चुके हैं। इनमें आरजेडी के चार और कांग्रेस के दो एमएलए शामिल हैं। पिछले दिनों विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। अब बीते मंगलवार को आरजेडी और कांग्रेस के तीन विधायक बीजेपी के खेमे में शामिल हो गए। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि महागठबंधन के आधा दर्जन और विधायक पाला बदलकर बीजेपी के साथ जा सकते हैं। सबसे ज्यादा कांग्रेस के विधायकों के पाला बदलने की चर्चा है।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…