इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे में हो रही देरी के सवाल पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी। अब चुनाव बिलकुल नजदीक है। अब गठबंधन में तेजी आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन की अंतिम सफलता सीट बंटवारे पर ही निर्भर करती है। वह सोमवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पत्रकारों के सवाल पर जदयू नेता ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार शुरू से कहते रहे हैं की सीट बंटवारे का काम जल्द हो जानी चाहिए। नीतीश कुमार ने जून में ही राज्यवार सीट शेयरिंग पर बातचीत करने को कहा था। मीडिया ने सवाल किया कि कांग्रेस का रूख सीट बंटवारे को लेकर साफ क्यों नहीं है, तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस वाले ही दे सकते हैं।
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की चर्चा जदयू ने नहीं की। नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर इसे कई बार खारिज किया है। गठबंधन के लिए अभी ये सब महत्वपूर्ण नहीं है, जो आवश्यक है, उसपर काम हो। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर अनावश्यक विवाद हो रहा है। राम आस्था का सवाल है। राम सब दिन से सर्वत्र व्याप्त हैं।
इससे पहले जदयू नेता केसी त्यागी ने भी सीट बंटवारे में हो रही देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। और कहा कि नीतीश कुमार तो बीते साल जून महीने से ही जल्द सीट बंटवारे की बात कह रहे थे। लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग का मसला सुलझा नहीं है।
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…