Politics

RJD ने बुलाई विधायक दल की बैठक, क्या है लालू और तेजस्वी यादव का प्लान…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की अटकलें तेज हैं। राज्य में तेजी से बदल रही सियासत के बीच आरजेडी ने विधायक दल की बैठक बुला ली है। यह बैठक शनिवार दोपहर में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर होगी। इसमें आरजेडी के सभी विधायकों और एमएलसी को मौजूद रहने को कहा गया है। इस बैठक को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश की महागठबंधन छोड़कर बीजेपी के साथ जाने की अटकलों के बीच लालू-तेजस्वी भी अपने स्तर पर समीकरण बनाने की कोशिश में जुटी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार दोपहर एक बजे पटना में आरजेडी विधायक दल की बैठक होगी। दूसरी ओर, बीजेपी ने भी शनिवार शाम में विधायकों, एमएलसी और सांसदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने नीतीश की पार्टी जेडीयू के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बीजेपी आलाकमान ने बिहार के नेताओं को इस बारे में निर्देश भी दे दिए हैं।

खबर है कि बिहार में बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच लालू और तेजस्वी यादव पूरी तरह एक्टिव हो चुके हैं। शुक्रवार दोपहर में तेजस्वी यादव राबड़ी आवास पहुंचे और आरजेडी सुप्रीमो से बहुत देर तक मंत्रणा की। टीवी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर जेडीयू फिर से एनडीए में जाती है तो लालू और तेजस्वी भी बिहार में जोड़तोड़ की सरकार बना सकते हैं। क्योंकि आरजेडी के पास कांग्रेस और वाम दलों का समर्थन रहेगा ही। ऐसे में सरकार बनाने के लिए उसे सिर्फ 8 और विधायकों की जरूरत होगी। इसके लिए जीतनराम मांझी की पार्टी, AIMIM और अन्य छोटे दलों से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि, HAM ने इस बात को खारिज कर दिया है।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चार विधायकों वाली HAM को आरजेडी सीएम पद ऑफर कर सकती है। हालांकि, जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई ऐसा ऑफर नहीं मिला है। उनकी पार्टी एनडीए में ही रहेगी और खुश है। नीतीश कुमार का एनडीए में स्वागत है।

फिलहाल आरजेडी सीएम नीतीश के रिएक्शन का इंतजार कर रही है। आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी किसी भी तरह का खेला नहीं करने वाली है। सीएम नीतीश कुमार को आज शाम तक सामने आकर कंफ्यूजन दूर करनी चाहिए। बिहार में बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच शनिवार को होने वाली आरजेडी विधायक दल की बैठक पर भी सबकी नजर रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

3 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

3 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

6 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

12 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

14 घंटे ago