Politics

पशुपति पारस बोले- ‘हाजीपुर तो मेरा ही है, चिराग पासवान को…’ समस्तीपुर समेत पांच सीटों पर दावा कर BJP को भी चौंकाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग पर अभी औपचारिक तौर पर कोई बातचीत शुरू नहीं हुई है, लेकिन बिहार के एनडीए में शामिल दल अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं. जनवरी की कड़ाके की सर्दी में भी बिहार का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. ऐसा ‘इंडिया’ एलायंस में बातचीत और जेडीयू की तल्खी के कारण है. एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने भी एनडीए के भीतर की सरगर्मी बढ़ा दी है.

रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने एक बार हाजीपुर सीट से अपना दावा ठोक कर सियासी माहौल में हलचल ला दिया है. पशुपति पारस ने हाजीपुर समस्तीपुर समेत सभी सिटिंग सीटों पर दावा ठोक दिया.

उन्होंने कहा कि हाजीपुर से हम लोग छह महीना पहले से तैयारी कर रहे हैं. आप जाकर हाजीपुर में रिपोर्ट ले लीजिए. पारस ने दावा किया है कि बिहार में सबसे अधिक वोट से वो हाजीपुर से ही चुनाव जीतेंगे. पारस एलजेपी में टूट के बाद जमुई के अलावा सभी पांच सीटों पर दावा कर रहे हैं. ये पांच सीटें हैं हाजीपुर, समस्तीपुर, वैशाली, नवादा और खगड़िया.

हाजीपुर लोकसभा सीट पर है विवाद

पारस का कहना है कि जमुई से मौजूदा सांसद चिराग पासवान वहीं से चुनाव लड़ें. गौरतलब है कि हाजीपुर रामविलास पासवान की परंपरागत सीट रही है लेकिन पिछली बार राज्यसभा सांसद बन जाने के कारण उन्होंने अपने छोटे भाई पशुपति पारस को वहां से चुनाव मैदान में उतारा था. चिराग जमुई सीट से मैदान में थे. इसी सीट पर अब सबसे बड़ा विवाद है.

मैं रामविलास पासवान का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूं: पारस

चिराग और पारस दोनों एनडीए में शामिल हैं, जबकि दोनों इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. चिराग पासवान अपने पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान की विरासत पर हाजीपुर से दावा कर रहे हैं लेकिन चाचा पारस का कहना है कि मैं रामविलास पासवान का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूं. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने हमें अपनी सियासी विरासत सौंपी है , चिराग को नहीं. पशुपति पारस का कहना है कि एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर 26 जनवरी के बाद एनडीए गठबंधन की बैठक होगी. सीट शेयरिंग में एनडीए में कोई झमेला नहीं है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

16 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

17 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago