Politics

नीतीश ने अब मल्लिकार्जुन खरगे से बात नहीं की: कांग्रेस अध्यक्ष ने कई दफे कॉल किया, बिहार के CM ने नोटिस नहीं लिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में हो रहे सियासी उठापटक के बीच नयी खबर सामने आयी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करने से इंकार कर दिया. खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री को एक बार नहीं बल्कि कई दफे कॉल किया लेकिन नीतीश कुमार ने बात नहीं की.

कांग्रेस ने दी जानकारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज खुद इस बात की जानकारी दी है. जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा-मैं आपको औपचारिक तौर पर आपको ये जानकारी दे रहा हूं कि खरगे जी ने प्रयास किया है बिहार के मुख्यमंत्री से बात करने की. “खरगे जी ने इमानदारी से कोशिश की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की.”

एक बार नहीं कई बार कॉल किया

जयराम रमेश ने कहा कि खरगे जी ने एक बार नहीं दो-तीन बार कोशिश की है नीतीश कुमार से बात की. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं. यहां-वहां मीटिंग है उनकी. उन दोनों के बीच बात नहीं हो पायी है.

लालू से भी बात नहीं की थी

इससे पहले खबर ये आयी थी कि नीतीश कुमार ने लालू यादव से बात नहीं की थी. शुक्रवार को लालू यादव ने कई दफे नीतीश कुमार को कॉल लगाया था लेकिन नीतीश कुमार ने उनसे बात नहीं की. राजद सूत्रों के मुताबिक लालू यादव ने कम से कम पांच दफे नीतीश कुमार को कॉल लगाया था. लेकिन नीतीश कुमार ना तो फोन लाइन पर आये और ना ही कॉल बैक किया. शुक्रवार को पूरे दिन लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार के रिटर्न फोन कॉल का इंतजार करते रह गये.

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

3 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

3 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

4 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

5 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

15 घंटे ago