Politics

बिहार में सियासी घमासान के बीच ममता बनर्जी ने नीतीश पर साधा निशाना, पढ़िए गठबंधन को लेकर क्या कहा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बाहर निकलने से विपक्षी गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने और भाजपा के साथ फिर से जुड़ने पर बिहार में पिछले दो दिनों से सियासत में हलचल मची हुई है.

ममता का नीतीश पर निशाना

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में एक कार्यक्रम से इतर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों की नजर में अपनी विश्‍वसनीयता खो दी है. वे अगर इस्तीफा देते हैं, तो तेजस्वी यादव के लिए बिहार में सुचारु रूप से काम करना आसान हो जाएगा।”

ममता ने केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय फंड जारी नहीं करने पर केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी.

ममता ने ही पहले किया था गठबंधन से दूरी का ऐलान

बताते चलें कि ममता ने ही सबसे पहले गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी. उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने आगे कहा था कि सभी क्षेत्रीय दल एकजुट रहेंगे. इसके साथ ही भविष्य के भी सभी निर्णय लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही लिए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

2 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

4 घंटे ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

4 घंटे ago