बिहार में सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बाहर निकलने से विपक्षी गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने और भाजपा के साथ फिर से जुड़ने पर बिहार में पिछले दो दिनों से सियासत में हलचल मची हुई है.
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में एक कार्यक्रम से इतर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों की नजर में अपनी विश्वसनीयता खो दी है. वे अगर इस्तीफा देते हैं, तो तेजस्वी यादव के लिए बिहार में सुचारु रूप से काम करना आसान हो जाएगा।”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय फंड जारी नहीं करने पर केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी.
बताते चलें कि ममता ने ही सबसे पहले गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी. उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने आगे कहा था कि सभी क्षेत्रीय दल एकजुट रहेंगे. इसके साथ ही भविष्य के भी सभी निर्णय लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही लिए जाएंगे.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…
समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…