Politics

लोकसभा चुनाव 2024: हाजीपुर सीट पर पारस के दावे के बीच चिराग की चुप्पी, क्या हैं सियासी संकेत!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर हाजीपुर एवं जमुई सीट को लेकर अपना संकल्प बरकरार रखा है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे या फिर जमुई से, लेकिन उन्होंने कहा कि लोजपा सांसदीय बोर्ड के निर्णय के आलोक में चुनाव में प्रत्याशी देने की बात की जाएगी. हालांकि उन्होंने अपनी मां के संबंध में भी यह कहा कि उनकी मां भी हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन ये सारी बातें संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद स्पष्ट की जाएंगी.

बता दें कि एक दिन पहले ही रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एक बार फिर हाजीपुर सीट से अपना दावा ठोक कर सियासी माहौल में हलचल ला दिया है. पशुपति पारस ने हाजीपुर समस्तीपुर समेत सभी सिटिंग सीटों पर दावा ठोकते हुए कहा कि हाजीपुर से हमलोग छह महीना पहले से तैयारी कर रहे हैं. आप जाकर हाजीपुर में रिपोर्ट ले लीजिए.

पशुपति कुमार पारस का बड़ा दावा

पशुपति कुमार पारस ने दावा किया है कि बिहार में सबसे अधिक वोट से वो हाजीपुर से ही चुनाव जीतेंगे. पारस एलजेपी में टूट के बाद जमुई के अलावा सभी पांच सीटों पर दावा कर रहे हैं. ये पांच सीटें हैं हाजीपुर समस्तीपुर वैशाली नवादा और खगड़िया. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग पर अभी औपचारिक तौर पर कोई बातचीत शुरू नहीं हुई है, लेकिन बिहार के एनडीए में शामिल दल अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं.

इंडिया गठबंधन पर चिराग का हमला

वहीं, उन्होंने इंडिया गठबंधन लेकर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जिस तरह की बातें सामने आ रहीं हैं, उससे ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा. अगर देखा जाए तो बंगाल की ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन में दो सीटें मिल रही हैं तो वहीं बिहार में भी सीट बंटवारे को लेकर खींचातान शुरू है. ऐसे में ये समझा जा सकता है कि इंडिया गठबंधन कितने दिन चल पाएगा क्योंकि इस पर संशय बना हुआ है.

सनातन पर प्रहार विरोधियों का एजेंडा

चिराग पासवान ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा लगातार सनातन एवं राम पर दिए जा रहे बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज इन लोगों का सिर्फ सनातन विरोध एजेंडा बन चुका है. ये लोग लगातार सनातन का विरोध कर रहे हैं और दूसरी ओर भगवान राम और रामायण सहित अन्य पवित्र ग्रंथों का अपमान करने से भी बाज नहीं आ रहे. बता दें कि चिराग पासवान सोमवार को बेगूसराय जिले के बछवारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरवा पहुंचे थे जहां अग्निकांड में एक पूरे परिवार के जलने के बाद उनके परिजनों से मुलाकात की.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

1 घंटा ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

2 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

5 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

8 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

11 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

13 घंटे ago