Bihar

पूरे बिहार में 6 दिनों तक चलेगी भीषण शीतलहर, मौसम विभाग ने प्रचंड ठंड का अलर्ट किया जारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सर्दी का सितम जारी रहेगा. ऊपरी वायुमंडल के सबसे निचले क्षेत्र क्षोभ मंडल में बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर-पछुआ के चलने और समुद्र सतह से 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर चल रही जेट स्ट्रीम के असर से बिहार में अगले पांच दिन 19 से 24 जनवरी तक शीत और अति शीत दिवस की स्थिति रहने की आशंका है. आइएमडी ने हाइ अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत किया है. इन पांचों दिन तक राज्य घने कोहरे के आगोश में रहने के आसार हैं. जिसकी वजह से राज्य का उच्चतम तापमान काफी कम रहने की आशंका है. आइएमडी ने अलर्ट किया है कि जब तक विशेष जरूरत न हो, तब तक घर से न निकलें.

आएएमडी का पूर्वानुमान..

आएएमडी के मुताबिक पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. वहीं राज्य का औसत अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. इधर गुरुवार को पूरे राज्य में अधिकतर जगहों पर भीषण शीत दिवस की स्थिति बनी. पूरा राज्य धने कोहरे में डूबा रहा. सूर्य के दर्शन नहीं हुए. हाड़ कंपा देने वाले शीत दिवस से सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गयी.

बिहार के शहराें का तापमान

दक्षिण बिहार में पटना और गया सहित सभी जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया है. कैमूर और बक्सर आदि जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य से दस डिग्री से भी नीचे रहा. वहीं उत्तरी बिहार में उच्चतम तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री कम दर्ज किया गया है. इसमें भागलपुर में 15.5 और पूर्णिया में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

पटना का मौसम

राजधानी पटना में भी अगले कई दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शहर में चार-पांच दिनों तक कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान घना कोहरा भी छाये रहने का पूर्वानुमान है. गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने कोल्ड-डे को लेकर अलर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्य व पटना में पछुआ व उत्तर पछुआ सर्द हवाएं चल रही हैं. वहीं, समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 140 से 160 नॉट क्रम से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं. इससे पटना व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ा है. वहीं, गुरुवार को शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मात्र 3.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया था. अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 13.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके कारण लोगों को दोपहर में भी सर्दी से राहत नहीं मिली. शुक्रवार को शहर के अधिकतम तापमान में अधिक परिवर्तन के आसार नहीं है.

इन जिलों में दर्ज किया गया भीषण शीत दिवस

राज्य में पटना, गया,भागलपुर, पूर्णिया,कैमूर, पूसा (समस्तीपुर), शेखपुरा, जीरादेई (सिवान), बांका,हरनौत (नालंदा), बक्सर,वैशाली, जमुई और दरभंगा में कमोबेश सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी. राज्य के अन्य जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थिति बरकरार रही है.

इन जगहों पर दर्ज किया गया राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान

जगह– अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में )

कैमूर- 13

पूसा (समस्तीपुर)-13.1

शेखपुरा- 13.3

पटना-13.7

जीरादेई (सिवान)-14

वैशाली-14

जमुई- 14

बांका-14

हरनौत(नालंदा) – 14.1

बक्सर-14.2

दरभंगा- 14.2

गया- 14.2

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

5 घंटे ago