समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

HAM पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक शुरू, चारों विधायक से मांझी कर रहे बातचीत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में मचे राजनीतिक भूचाल के बीच पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के विधानमंडल की बैठक शुरू हो गयी है। हम पार्टी के 4 विधायक बैठक में शामिल हैं। पार्टी के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद है। हम पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक में आगे की रणनिती तय की जा रही है। हम पार्टी का अगला कदम क्या होना चाहिए इस पर पार्टी के विधायकों से राय ली जा रही है।

बता दें कि कल 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। जिसके मद्देनजर रविवार का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पटना में आज बिहार बीजेपी और लालू की पार्टी राजद की अहम बैठक हुई। इस बैठक से पहले राजद की तरफ से मांझी को बड़ा ऑफर दिया गया था। राजद के तरफ से मांझी को सीएम बनाने का ऑफर दिया गया जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भागते-भागते मांझी से मिलने उनके घर पर पहुंच गये।

दरअसल, इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। अगर जरूरत होगी तो दलित को भी मुख्यमंत्री बनाएंगे। उसके बाद मांझी ने एक विधायक ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा था कि मांझी जी को फ़ोन आया था मुझे भी फ़ोन आया था इस दौरान कहा गया था कि आप हमारे साथ आ जाए आपको सीएम बना दिया जाएगा। उसके बाद सम्राट चौधरी मांझी से मिलने पहुंचे और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि आप हमारे साथ रहिए आपको उचित जगह दी जाएगी। जिसके बाद शाम को जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष मांझी ने अपनी पार्टी के चारों विधायक को अपने आवास पर बुला लिया। जिनके साथ बैठक चल रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150