लालू यादव की पार्टी आरजेडी से नीतीश कुमार की दूरी बढ़ने और बीजेपी के साथ जाने की अटकलों के बीच दिल्ली में लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान,बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और आरएलजेडी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसके ठीक बाद जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार अगर एनडीए में आते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। यह बीजेपी और जदयू को तय करना है। कुशवाहा और मांझी पहले ही नीतीश कुमार को बीजेपी का दामन थाम लेने की सलाह दे चुके हैं।
दरअसल दिल्ली के बैठक की पृष्ठभूमि पटना में ही तैयार हो गई थी। बुधवार को चिराग पासवान के पटना स्थित आवास पर मकर संक्रांति दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था। उस भोज में बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, आरएलजेडी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। बुधवार को उनके बीच पटना में ऐसी कौन सी चर्चा शुरू हुई जिसका समापन दिल्ली में जाकर हुआ। गुरुवार को इसका जवाब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने दिया।
उन्होंने कहा कि पटना के चूड़ा दही भोज पर बातचीत के बाद चिराग पासवान ने आग्रह किया कि दिल्ली में हम लोग फिर से बैठ कर बात करें। इसे लेकर दिल्ली में चिराग पासवान के आवास पर बैठक हुई। आमंत्रण सिर्फ चाय का था लेकिन सब ने एक साथ खाना खाया। हालांकि संतोष मांझी ने यह खुलासा नहीं किया कि डिनर पर क्या पॉलिटिक्स हुई। सिर्फ इतना बताया कि हम लोग बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी जी की झोली में डालने की तैयारी कर रहे हैं।
बातचीत के दौरान संतोष कुमार सुमन ने कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए में आते हैं तो हमें उससे कोई दिक्कत नहीं है। यह फैसला बीजेपी और जदयू को करना है। यहां चर्चा करना जरूरी है कि नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री पद छोड़कर संतोष कुमार सुमन अलग हुए थे। तब आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी को खत्म करना चाहते थे इसलिए निकल गए। पर अब उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। इसका सियासी मतलब समझा जा सकता है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…