Politics

बिहार में 25 जनवरी तक आ सकता है राजनीतिक भूचाल, जीतनराम मांझी का विधायकों को पटना में रहने का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में भूचाल आ सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर कोई बड़ा खेल कर सकते हैं। यह दावा पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने दिया है। उन्होंने दावा किया कि 25 जनवरी तक कुछ भी हो सकता है। मांझी अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रहते हुए उनकी नजर बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर है। उन्होंने अपनी पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के सभी विधायकों को 25 जनवरी तक पटना में रहने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में जो भी होगा राज्यहित में होगा। बता दें कि मांझी की पार्टी के बिहार विधानसभा में चार विधायक हैं। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से बड़ा खेला कर सकते हैं। सीएम नीतीश ने जेडीयू के विधायकों को भी पटना बुला लिया है।

दूसरी ओर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात पर जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कोई नया खेल कर सकते हैं इसकी भनकर लालू को लग गई है। इसलिए उन्हें मनाने के लिए लालू और तेजस्वी सीएम आवास गए।

बिहार में जारी राजनीतिक घमासान के बीच नीतीश की एनडीए में वापसी की अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। मांझी ने भी यह कहा है कि एनडीए में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी जो निर्णय करेगी सभी घटक दल उसके साथ रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश अगर फिर से एनडीए में आते हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago