Politics

ललन सिंह छोड़ेंगे अध्यक्ष पद, खुद रखेंगे नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव; तैयार हो गया प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का जाना लगभग तय हो चुका है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार ललन सिंह जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभालेंगे। इतना ही नहीं सूत्र तो यहां तक कह रहे हैं कि ललन सिंह खुद जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। हालांकि ललन सिंह ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर मीडिया द्वारा एक ‘विमर्श’ खड़ा किया जा रहा है। दिल्ली में मीडिया से बातचीज के दौरान ललन सिंह ने कहा कि आप कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जेडीयू एक है और एकजुट रहेगी।

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच ललन सिंह ने कहा कि यह बैठक नियमित है और उनकी पार्टी एकजुट है। उन्होंने थोड़ा तल्खी के साथ कहा कि अगर मुझे इस्तीफा देना है, तो मैं आपको (मीडियाकर्मियों को) बुलाऊंगा और आपसे परामर्श करूंगा कि त्याग पत्र में क्या लिखना है ताकि आप भाजपा कार्यालय जा सकें और मसौदा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह एक नियमित बैठक है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी में उथल-पुथल की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एक ‘सामान्य और वार्षिक’ आयोजन है, जिसमें ‘कुछ भी असाधारण’ नहीं है। बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में हो रही है। इसके बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। पिछले कुछ दिनों से मीडिया के एक वर्ग में अटकलें लगाई जा रही थीं कि ललन सिंह को सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से कथित निकटता के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: CBI नहीं खोज पाई कौन है नीट छात्रा की मौत का दोषी, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट किया दाखिल

पटना में NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले…

2 घंटे ago

पुलिस पर उच्चके हावी ! दलसिंहसराय में एक दिन में छिनतई व चोरी की चार घटनाएं हुई घटित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यस्त सड़क पर लोगों के आवाजाही के…

4 घंटे ago

सिंघिया बाजार में जाम की समस्या से अब जल्द मिलेगी निजात DM ने बाईपास स्थल का किया निरीक्षण

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट बाजार में लगातार बनी रहने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन; गायन, वादन, नृत्य व वक्तृता में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू…

15 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 से 11 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार, पूसा स्थित मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

16 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कब होगी शुरू? जानिए अचानक क्यों रुकी तबादले की प्रक्रिया

बिहार के शिक्षकों से जुड़ी जरुरी खबर है. खासकर उन शिक्षकों के लिए जो ट्रांसफर-पोस्टिंग…

22 घंटे ago