Politics

मल्लाह अब केवल मछली नहीं मारेगा, बिहार का नेतृत्व भी करेगा; मुकेश सहनी ने किया ऐलान..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी गुरुवार को दरभंगा और सहरसा में जन सभाओं को संबोधित किया। सहनी ने लोगों से आरक्षण की लड़ाई तेज करने और इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि मल्लाह अब केवल मछली नहीं मारेगा, बल्कि वह दिन दूर नहीं जब बिहार का नेतृत्व भी करेगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी नाव पर उसी को बैठाएंगे जो हमारे हक और अधिकार की बात करेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जो वीआईपी की नाव पर बैठेगा, उसे 60 सीट का फायदा होगा और जो नहीं बैठेगा उसके लिए दिल्ली लंदन से भी दूर हो जाएगा।

वीआईपी प्रमुख ने लालू प्रसाद, रामविलास पासवान, मायावती का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने दल बनाया और जब समाज ने साथ दिया तब उन्हें बल मिला, और जब बल मिला तो उनके समाज की समस्याओं का हल भी मिल गया। उन्होंने सभी लोगों से संघर्ष का संकल्प दिलवाते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार, यूपी, झारखंड को अब भी यह अधिकार नहीं दिया गया है।

उन्होंने लोगों से आरक्षण के लिए एकजुट होने और संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब वह समय चला गया जब राजा के घर में ही राजा पैदा होता था, अब जिसके पास वोट है, वही लोकतंत्र में राजा है। सहनी ने इस दौरान उपस्थित युवाओं और महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प भी करवाया।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

6 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

7 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

12 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

17 घंटे ago