Politics

नीतीश ने जातीय गणना में माय समीकरण बढ़ाया, लालू का आरक्षण राबड़ी, तेजप्रताप, तेजस्वी, मीसा को मिला: सम्राट चौधरी

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दबाव में आकर एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण को बढ़ाने का काम किया है। वहीं, लालू यादव दूसरों को कुछ दे ही नहीं सकते। उन्होंने आरक्षण सिर्फ अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजप्रताप एवं तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती को दिया। सम्राट चौधरी ने पटना में कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी समारोह में कही। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

पटना के बापू सभागार में गुरुवार को हुए इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा के संबोधन से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश और लालू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पहला आरक्षण अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाकर दिया। फिर बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी को दिया। इसके बाद बेटी मीसा भारती को दिया।

सम्राट ने आगे कहा कि बिहार में पिछड़ों और अतिपिछड़ों को सम्मान बीजेपी ने दिया है। कैलाशपति ने कर्पूरी ठाकुर के साथ मिलकर उन्हें आरक्षण दिलाने का काम किया था। सम्राट चौधरी ने जातीय सर्वेक्षण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसी कोई जाति नहीं जिसकी आबादी नहीं घटी हो। लालू के दबाव में नीतीश कुमार ने सिर्फ एमवाई समीकरण को बढ़ाया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2024 में भाजपा को बिहार की 40 में से 40 सीटें दिलाएं। 2025 में भी बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर उन्होंने कैलाशपति मिश्र की आदमकद मूर्ति लगाने की भी घोषणा की। साथ ही कहा कि जिस तरह से आज कैलाश की 100वीं जयंती मना रहे हैं, उसी तरह 2024 में कर्पूरी ठाकुरजी की जयंती भी भव्य तरीके से मनाएंगे। यह बिहार में बदलाव का काम करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago