Politics

पशुपति पारस को मिला ‘हाजीपुर’ पर बीजेपी विधायक का समर्थन, पढ़िए पारस और चिराग के बीच जारी जंग की पूरी कहानी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच बीजेपी विधायक ललन कुमार ने पशुपति कुमार पारस को राम विलास पासवान को ‘असली’ राजनीतिक उत्तराधिकारी बता कर चाचा भतीजा के बीच जारी संग्राम में एक नयी राजनीतिक बहस शुरू कर दी है. चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों एनडीए सहयोगी हैं, लेकिन हाजीपुर सीट को लेकर दोनों आमने-सामने हैं. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से लोकसभा सांसद हैं. इसलिए वे अपनी सीट पर दांवा ठोंक रहे हैं.

इधर, चिराग पासवान राम विलास पासवान के बेटे होने के नाते अपने पिता के परंपरागत सीट पर अपना दावा कर रहे हैं. चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं. वे हाजीपुर सीट अपनी मां रीना पासवान के लिए मांग रहे हैं. वे कई बार इस बात को कह भी चुके हैं. चिराग का कहना है कि ये सीट उनके पिता की विरासत है. इसलिए इसका सही उत्तराधिकारी भी मैं ही हूं.

वहीं पारस का कहना है कि ये सीट उन्हें उनके भाई से खुद दी थी. इसलिए मैं अपने भाई का असली ‘उत्तराधिकारी’ हूं. इस बीच भागलपुर जिले के पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन कुमार रविवार को इस विवाद में कूद पड़े. उन्होंने केंद्रीय मंत्री पारस को स्वर्गीय राम विलास पासवान का ‘असली’ राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया. बीजेपी विधायक ने तो चिराग पर तंज कसते हुए कहा कि चिराग पासवान ‘दलित विरोधी और पासवान विरोधी’ हैं. चिराग को ‘गठबंधन की राजनीति’ का कोई ज्ञान नहीं है.

दरअसल, यह सीट रामविलास पासवान का परंपरागत सीट रहा है. लेकिन, अपने अन्तिम समय में रामविलास पासवान ने इस सीट पर अपने भाई पशुपति पारस को यहां से प्रत्याशी बनाया था. वे इस सीट से चुनाव भी जीते और केंद्र में रामविलास पासवान के निधन के बाद मंत्री भी बन गए. लेकिन, अब इस सीट पर चिराग पासवान दावा कर रहे हैं. चिराग पासवान ने तो अपनी मां रीना पासवान को इस सीट से चुनाव लड़वाने की घोषणा भी कर चुके हैं. बहरहाल इस सीट को लेकर एनडीए के दोनों घटक दल अब हाजीपुर सीट को लेकर आमने-सामने हैं. चिराग की घोषणा के बाद पशुपति पारस ने पलटवार करते हुए कहा कि हाजीपुर में चिराग अगर अपना प्रत्याशी खड़ा करते हैं तो हम भी जमुई में अपना प्रत्याशी खड़ा करेंगे.

आपको बता दें पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से सांसद हैं, वहीं चिराग जमुई से सांसद हैं.पशुपति पारस ने कहा कि एनडीए गठबंधन के हम स्थाई सदस्य हैं और विश्वासी सहयोगी हैं. कोई आदमी अभी आकर हुलूक- हुलूक करता है. वो (चिराग पासवान) कल एनडीए में रहेगा या नहीं, इसकी क्या गारंटी है ? बताते चलें कि लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा दो धड़ों में बंट गई है. एक गुट का नेतृत्व पशुपति पारस कर रहे तो दूसरे धड़े का नेतृत्व चिराग पासवान के हाथ में है. दोनों ही फिलहाल एनडीए के पार्टनर हैं. मगर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस हाजीपुर सीट को लेकर आमने-सामने आ गए हैं.

हाजीपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर पशुपति पारस ने दो टूक कहा कि यह (हाजीपुर) हमारी धरती है. हाजीपुर से सांसद हैं और हम हाजीपुर से ही चुनाव लड़ेंगे. यह मैं दर्जनों बार कह चुका हूं. इसके बाद जिसको ताकत आजमाइश करना है करें. चिराग पासवान की ओर से हाजीपुर से अपनी मां रीना पासवान को उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद पशुपति पारस ने ये बात कही. फिलहाल चाचा-भतीजे के बीच हाजीपुर को लेकर जुबानी जंग तेज है. देखना यह होगा कि इसका चुनाव पर क्या असर पड़ेगा. उधर बीजेपी अभी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. गठबंधन की बड़ी पार्टी होने के चलते उसका इस सियासी घटनाक्रम पर क्या निर्णय होगा ये भी अहम रहेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

17 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago