Bihar

बिहार में बेखौफ अपराधी का तांडव: पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या, बदमाशों को रोका तो चला दी ताबड़तोड़ गोली

बिहार में पुलिस पर हमले की एक और घटना सामने आयी है. वैशाली जिले में पुलिस के एक जवान को अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए. घटना सराय बाजार के सूरत चौक की है जहां वाहन चेकिंग के दौरान इस घटना को अपराधकर्मियों ने अंजाम दिया है. वाहन चेकिंग करने के दौरान बदमाशों ने जवान को गोली मार दी और फरार हो गए.

नहीं बच सकी जान

आनन-फानन में जख्मी जवान को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. सिपाही ने दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने जवान को गोली मारने वाले अपराधी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी. दोनों बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है.

सराय क्षेत्र के हाईस्कूल रोड में सोमवार को गस्ती पुलिस कर रही पुलिस को बाइक पर सवार दो युवकों पर शक हुआ तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया. जिसके बाद बाइक को छोड़कर दोनों युवक भागने लगे. जिसे पुलिस बल ने खदेड़ना शुरू कर दिया. इस क्रम में दोनों युवकों में से एक युवक ने पुलिस पर अंधाधुंध गोली चला दी. गोली लगने से पुलिस का जवान अमिताभ कुमार घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दोनो युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नही की है. कहा ये भी जा रहा है कि लूटपाट की घटना को ये दोनों युवक अंजाम दे रहे थे और इसी दौरान पुलिस पहुंच गयी थी. जिस कारण अपराधियो ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

स्थानीय लोगो का कहना है कि एनएच 22 स्थित यूको बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे व्यक्ति से ये बदमाश पैसा लूट रहे थे. दो पुलिसकर्मी गश्ती में थे और उनकी नजर इसपर पड़ गयी. जिसके बाद पुलिस जवान वहां पहुंचे तो अपराधियों ने जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हालांकि पुलिस की ओर से पूरे मामले को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. मृतक जवान खगड़िया का बताया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago