Politics

नीतीश ने बीजेपी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए, हरिवंश उपसभापति क्यों बने हुए? प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने बीजेपी से बातचीत के दरवाजे अभी तक बंद नहीं किए हैं। यही वजह है कि जेडीयू से सांसद हरिवंश नारायण सिंह अभी तक राज्यसभा के उपसभापति पद पर आसीन हैं। पीके ने कहा कि जब नीतीश ने एनडीए छोड़ दिया, तो हरिवंश उपसभापति क्यों बने हुए हैं। नीतीश बीजेपी से मिलीभगत करके हरिवंश से राज्यसभा में बिल पास करवाने में लगे हैं।

बिहार में जनसुराज पदयात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके ने आरोप लगाया कि हरिवंश राय का उपसभापति पद पर बने रहना यह दर्शाता है कि नीतीश कुमार ने अभी तक बीजेपी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बिल का लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों से पारित होना अनिवार्य है। लोकसभा में तो बीजेपी के पास बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में उसे कोई भी बिल पास कराने के लिए चुनौती का सामना करना पड़ता है।

पीके ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया है, लेकिन हरिवंश सिंह अभी तक पद पर बने हुए हैं। अगर नीतीश ने बीजेपी से रास्ते अलग कर दिए हैं तो हरिवंश को राज्यसभा सांसद के पद से हटाते क्यों नहीं हैं। न ही जेडीयू ने यह पद छोड़ा और न ही उन्हें इस पद से हटाया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी से बातचीत के दरवाजे अभी खुले रखे हैं।

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार द्वारा उन्हें बीजेपी की बी टीम कहे जाने के आरोपों को सिरे से नकार दिया। पीके ने कहा कि नीतीश पहले ये बताएं कि वे खुद किस टीम से हैं। जो नेता किसी भी पार्टी के साथ सरकार बना सकता है, उसे किसी भी तरह का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है। पीके ने कहा कि वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी को हरा चुके हैं, जबकि नीतीश कुमार अब भी बीजेपी को हराने की कोशिश में लगे हैं। अब लोगों को यह तय करना होगा कि वे किसका साथ देना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार में चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

10 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago