Politics

पारस और प्रिंस दोनों का पत्ता साफ! चाचा-भतीजे की लड़ाई में चिराग की जीत, हाजीपुर-समस्तीपुर सीट चिराग के पाले में! 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की सियासत में चाचा-भतीजे की दिलचस्प लड़ाई का पटाक्षेप हो गया है. ये लड़ाई चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान में छिड़ी थी. आज बीजेपी ने ही इसका निपटारा कर दिया. बीजेपी ने चिराग पासवान को गले लगा लिया है. यानि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी चिराग पासवान की लोजपा(रामविलास) से तालमेल करने जा रही है. इसके साथ ही ये स्पष्ट हो गया है कि न सिर्फ पशुपति कुमार पारस बल्कि उनके साथ जाने वाले दूसरे भतीजे प्रिंस राज का भी पत्ता साफ हो गया है. बीजेपी से ये मैसेज क्लीयर होने के बाद पारस कैंप में भगदड़ मच गयी है.

बीजेपी से चिराग की डील तय

दिल्ली में आज चिराग पासवान ने पहले अमित शाह और फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. उससे पहले बीजेपी ने चिराग पासवान से सीट शेयरिंग का पूरा फार्मूला तय कर लिया था. पिछले कई दिनों से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत बीजेपी के कई नेता चिराग पासवान से बात कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक ये तय हुआ कि चिराग पासवान को अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी पांच सीटें देगी. सीटों की संख्या तय होने के बाद चिराग पासवान ने आज अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने औपचारिक तौर पर ये साफ किया कि बीजेपी चिराग पासवान से ही समझौता करेगी. पशुपति पारस का नोटिस नहीं लिया जायेगा.

हाजीपुर से लड़ेंगे चिराग

बीजेपी ने ये भी साफ कर दिया है कि चिराग पासवान ही हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. दरअसल इसी सीट से पशुपति कुमार पारस सांसद हैं. चिराग पासवान ने जब ये एलान किया था कि वे हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे तो पारस हर रोज उन पर जुबानी हमला कर रहे थे. पारस ये दावा कर रहे थे कि वे हाजीपुर से हर हाल में चुनाव लड़ेंगे बल्कि चिराग पासवान की जमानत भी जब्त करा देंगे. लेकिन अब ये तय हो गया है कि पशुपति पारस हाजीपुर से एनडीए के उम्मीदवार नहीं होंगे.

प्रिंस को भी ले डूबे पारस

लोजपा(रामविलास) के सूत्र बता रहे हैं कि न सिर्फ पशुपति कुमार पारस का पत्ता साफ हुआ है बल्कि उनका साथ देने वाले सांसद प्रिंस राज भी निपट गये हैं. प्रिंस राज फिलहाल समस्तीपुर से सांसद हैं और चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं. बीजेपी ने समस्तीपुर सीट भी चिराग पासवान को देने का भरोसा दिया है. सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान किसी सूरत में प्रिंस राज को उम्मीदवार नहीं बनाने जा रहे हैं. समस्तीपुर सीट से उन्होंने अपनी पार्टी के लिए नया उम्मीदवार पहले से तलाश रखा है.

पारस कैंप में भगदड़

बीजेपी से चिराग पासवान की डील तय होने की खबर फैलने के साथ ही पशुपति कुमार पारस के कैंप में भगदड़ मच गयी है. चिराग पासवान जैसे ही अमित शाह से मिल कर वापस लौटे, वैसे ही वैशाली से सांसद वीणा देवी उनसे मिलने पहुंच गयी. वीणा देवी उन सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने पारस के साथ जाकर लोजपा में टूट करायी थी. लोजपा(रामविलास) के एक नेता ने बताया कि वीणा देवी चिराग पासवान के पास ये कहने पहुंची थी कि वे उनकी पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं. हालांकि चिराग पासवान ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन नहीं दिया.

लोजपा (रामविलास) के सूत्रों की मानें तो पारस के कैंप के दो और सांसदों ने चिराग पासवान से मिलने का टाइम मांगा है. हालांकि उन्हें एनडीए की बैठक के बाद मिलने को कहा गया है. वैसे चिराग पासवान फिलहाल ऐसे किसी भी सांसद को टिकट देने का आश्वासन नहीं दे रहे हैं. चिराग पासवान ने अपने समर्थकों को कहा है कि वे धोखा देने वालों को आसानी से माफ करने वाले नहीं हैं.

बीजेपी ने पारस गुट के सांसदों से पल्ला झाड़ा

दरअसल पारस खेमे में भगदड़ इसलिए मची है क्योंकि बीजेपी ने पारस गुट के सांसदों से पल्ला झाड़ लिया है. पारस गुट के तीन सांसद पहले से ही भाजपा के संपर्क में थे. भाजपा की ओर से उन्हें साफ कह दिया गया है कि अगर टिकट चाहिये तो वे चिराग पासवान से संपर्क करें. चिराग ही तय करेंगे कि लोजपा का उम्मीदवार कौन होगा. बीजेपी के इस मैसेज के बाद ही पारस गुट के सांसदों में भगदड़ मची हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

14 मिनट ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

9 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

11 घंटे ago