Politics

BJP विधायक का बड़ा बयान, महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में होगा खेला, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

BJP विधायक डॉ० आलोक रंजन का बड़ा बयान सामने आया है। महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में बहुत जल्द खेला होगा और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि खुद जेडीयू के सांसद और विधायक नीतीश कुमार के आचरण और व्यवहार से नाराज चल रहे हैं। बिहार में जिस जंगलराज के खिलाफ उन्होंने जनाधार हासिल की आज उन्हीं के साथ मिलकर सरकार चला रहे है। इसे जेडीयू विधायक और सांसद बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बीजेपी विधायक आलोक रंजन आगे कहते हैं कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार से एनसीपी टूट गयी। आज यदि बिहार की बात करें तो जिस प्रकार से बिहार के मुख्यमंत्री ने बिहार के जनादेश के साथ धोखा किया। आज बिहार में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बिहार में जो इनके सांसद और विधायक हैं। इनसे आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अकेले में बात करना पड़ रहा है। इनके सांसद और विधायक इनकी बातों से सहमत नहीं है।

आलोक रंजन ने कहा कि यदि यह स्थिति रही तो आने वाले समय में मुख्यमंत्री का पद तो जाएगा ही बिहार का मुख्यमंत्री भी बदलेगा। बिहार में जेडीयू का सफाया हो जाएगा। जेडीयू के जो भी विधायक है वो सब मुख्यमंत्री के व्यवहार और आचरण से नाराज है उनको लग रहा है कि बिहार में जो जंगलराज के विरुद्ध आए और आज उनके साथ मिल गये हैं। इसको जदयू विधायक और सांसद बर्दाश्त नहीं करेंगे। वही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का दबाव राजद का नीतीश पर है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में बिहार में भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

1 घंटा ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

1 घंटा ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

2 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

5 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

10 घंटे ago