Politics

विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक पर BJP ने कसा तंज, बोले सुशील मोदी..विपक्षी दलों में कोई बाराती नहीं है बल्कि सब के सब दूल्हे हैं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद सुशील मोदी गुरुवार की देर शाम दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कल होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर तंज कसा। कहा कि विपक्षी दलों में कोई बाराती नहीं है बल्कि सब के सब दूल्हे है।

उन्होंने कहा कि देश में विपक्षी एकता संभव नहीं है। पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी जो कि अभी वहां की मुख्यमंत्री हैं क्या वो कांग्रेस के लिए अपना सीट छोड़ेंगी। इसी तरह अन्य जगहों में जहां दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं वहां समन्वय कैसे होगा। इसलिए विपक्षी एकता की बैठक से कोई फलाफल नहीं निकलेगा।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह बैठक इसी तरह है जैसे दिल मिले ना मिले हाथ मिलाते रहिए। वहीं दूसरी और उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। कहा कि 2024 के चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और विपक्षी एकता किसी भी सूरत में सफल नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago