Politics

पारस-पासवान, कुशवाहा, मांझी-सहनी सब सेट होंगे, BJP ने 2024 चुनाव के लिए बिहार NDA का खाका तैयार किया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार में बीजेपी ने एनडीए का खाका तैयार कर लिया है। राज्य की 40 में से करीब 30 लोकसभा सीटों पर बीजेपी खुद लड़ेगी, जबकि अन्य 10 पर वह अपने सहयोगियों को सेट करेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोजपा, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलजेडी, जीतनराम मांझी की HAM और मुकेश सहनी की वीआईपी को जगह दी जाएगी।

हालांकि, अभी तक मांझी और सहनी के एनडीए में आने का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जोड़ी को कमजोर करने के लिए बीजेपी इन सभी को अपने खेमे में लाने की कवायद कर रही है। पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर हुई बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में एनडीए के संभावित स्वरूप पर चर्चा की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी नेताओं ने मंथन के बाद इस बात पर सहमति बनाई कि राज्य में वह 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अन्य पर सहयोगियों को सेट करेगी। पशुपति पारस की रालोजपा पहले से एनडीए में है। वहीं, उनके भतीजे चिराग पासवान और आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी 2024 चुनाव से पहले एनडीए में जाने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं।

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के मुखिया पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने हाल ही में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन से खुद को अलग करने का ऐलान किया। उनके भी बीजेपी के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वे जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। मांझी पहले भी बीजेपी के साथ रहकर चुनाव लड़ चुके हैं। इसी तरह, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वे किस गठबंधन में जाएंगे, इसकी घोषणा 25 जुलाई को करेंगे। हालांकि, उनके भी एनडीए में जाने के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं।

किसे कितनी सीटें मिलेगी?

बीजेपी ने 2024 चुनाव के लिए बिहार में एनडीए का जो खाका तैयार किया है, उसमें वह 10 सीटें अपने सहयोगियों को देगी। इसमें से लोजपा के दोनों गुटों को 6 सीटों पर सेट किया जाएगा। यानी कि पशुपति पारस और चिराग पासवान की पार्टियों को लड़ने के लिए 3-3 सीटें दी जाएंगी। इसी तरह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी को भी 3 सीटें दी जाएंगी। वहीं, मांझी की पार्टी HAM को एक सीट पर सेट किया जाएगा।

अगर मुकेश सहनी एनडीए में आते हैं तो बीजेपी अपने कोटे से उन्हें एक सीट दे सकती है। फिलहाल यह संभावित सीट शेयरिंग फॉर्मूला है। इस बारे में बीजेपी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सभी दलों से मिलकर चर्चा करने के बाद ही पार्टी फाइनल सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

9 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago