Politics

मिशन 2024: हर विपक्षी दल कुर्बानी देने को तैयार, नीतीश कुमार की पहल पर भाजपा को हराने की बनी ये रणनीति..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना में गैर भाजपा दलों की बड़ी बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. इस बैठक में हिस्सा लेने 15 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता पटना स्थित सीएम आवास पहुंचे थे. सभी नेताओं ने एक स्वर में भाजपा के खिलाफ एकजुट होने और संघर्ष करने का एलान किया.यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर आयोजित की गयी. सीएम नीतीश कुमार ने इस बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दल किस तरह तैयारी में जुटेंगे.

पटना में विपक्षी दलों की बैठक

शुक्रवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई. गुरुवार से ही विपक्षी दलों के नेता पटना पहुंचने लगे थे. सीएम आवास के नेक संवाद में शुक्रवार को करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक चली. जिसमें 15 दलों के शीर्ष नेता व पार्टी अध्यक्ष शामिल हुए. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने और केंद्र की सत्ता से दूर रखने को लेकर सबने अपनी-अपनी राय रखी. बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार समेत अन्य नेताओं ने बैठक व आगे की रणनीति को लेकर अपनी-अपनी बात संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सामने रखी.

सभी दलों की क्या राय बनी? नीतीश कुमार ने बताया..

सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सभी दलों की ये राय बनी है कि अभी जो पार्टी सत्ता में है वह देशहित में काम नहीं कर रही है. पूरे इतिहास को बदले जाने की तैयारी है. आजादी की लड़ाई को भुलवा देने की कोशिश की जा रही है. सबने एकमत होकर तय किया है कि कोई चुनौती आएगी तो इसका मिलकर सामना करेंगे. कुछ ही दिनों के बाद एक और बैठक होगी जिसमें आगे की योजना पर सहमति बनेगी.

वोटों के बिखराव को रोकने की क्यों है जरुरत? 

बता दें कि नीतीश कुमार व लालू यादव समेत कई अन्य नेताओं ने ये माना है कि वोटों के बिखराव से भाजपा को फायदा होता है. एक लोकसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ कई विपक्षी दलों के उम्मीदवार उतार दिए जाते हैं जिसका फायदा भाजपा को मिलता है. वोटों के इन्हीं बिखराव को रोकने की पूरी तैयारी में नीतीश कुमार विपक्षी दलों के नेताओं के साथ लगे हैं. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी अपने संबोधन में इन्हीं वोटों की बात कही.

लालू यादव समेत अन्य नेताओं की राय

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हमें एकजुट होकर लड़ना है. वोट हमारा है और इसमें बिखराव होने से भाजपा चुनाव जीत रही है. कांग्रेस ने भी एकजुट होकर लड़ने और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की बात कही. शरद पवार, ममता बनर्जी समेत अधिकतर नेताओं ने खुलकर ये बात कही है.

जानिए क्या है वोटों का समीकरण..

बता दें कि जो 15 दल इस बैठक में जुटे,उनकी सरकार 11 राज्यों में है. 2019 के लोकसभा चुनाव में इन पार्टियों के 142 सांसद जीते थे. यानि लोकसभा सदस्यों के करीब 26 फीसदी सांसद इन पार्टियों से हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में केवल कांग्रेस के पास करीब 12 करोड़ वोट आए. सभी दलों के वोटों को एक किया जाए तो मजबूत स्थिति बनती है. भाजपा ने करीब 23 करोड़ वोट हासिल करके 303 सीटें जीती थीं.

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

9 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

11 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

17 घंटे ago