Politics

ललन सिंह पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- नीतीश कुमार से मतभेद, मनभेद नहीं, अभी भी करता हूं सम्मान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार की राजनीतिक में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट में मंत्री संतोष मांझी के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से बवाल जारी है. ललन सिंह ने जीतन राम मांझी पर सीधा हमला कर दिया. इन हमलों का जवाब देते हुए मांझी ने साफ कहा कि दुकान का मतलब क्या है. जहां खरीद-बिक्री होता है. उन लोगों का इसी में विश्वास है. उन्होंने यही किया भी है. लेकिन हमारी पार्टी दुकान नहीं है. जहां खरीद- बिक्री होता है. हम ललन सिंह का सम्मान करते हैं. इसका कहीं से भी ये अर्थ नहीं है कि वो हमारे बारे में कुछ भी बोलें.

नीतीश कुमार का करते हैं पूरा सम्मान: मांझी

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार से उनका मतभेद है, मनभेद नहीं है. वह आज भी नीतीश कुमार का पूरा सम्मान करते हैं. मई 2014 से फरवरी 2015 के अपने मुख्यमंत्रित्व काल के नौ माह के दौरान दलितों व पिछड़ों व अतिपिछड़ों व बिहार के विकास को लेकर उनके द्वारा 34 महत्वपूर्ण फैसले लिये गये थे. फैसले पर निर्णय नहीं होने से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के समर्थकों एवं हमारे समाज से जुड़े लोगों में निराशा आने लगी. पार्टी, हमारा परिवार व समाज इसकी शिकायत हमसे करने लगे. पिछले दिनों मैं अपने चार विधायकों व एक पार्षद के साथ मुख्यमंत्री से समय लेकर मिला. मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान हमें बोलने का मौका नहीं दिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री ही लगातार बोलते रहे.

‘मर्ज होने का बनाया गया दबाव’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मांझी जी कहां आप पड़े हैं, आप अपनी पार्टी के साथ हमारी पार्टी में मर्ज हो जायें. अगर मर्ज नहीं होते हैं तो आप बाहर चले जायें. इस पर मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि कहा कि सुना है कि बूढ़े लोग अपनी बात ही करते हैं,एक तो हम बूढ़ा है, 30-35 मिनट से लगातार आप ही बोल रहे हैं, हमें भी तो बोलने का मौका दीजिये. हमारी पार्टी का कोई भी सदस्य राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के साथ मर्ज होने को तैयार नहीं है. जिसपर हमारे निर्देश पर कैबिनेट में शामिल पार्टी के नेता संतोष मांझी ने मंत्री पद से त्याग पत्र दे दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से जब भी वह मिलने जाते हैं तो वहां पहले से विजय चौधरी बैठे रहते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago