Politics

जीतन राम छटके तो नीतीश कुमार का डबल स्ट्राइक, ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे-दामाद को JDU में कर लिया शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में दलित वोटरों को इकट्ठा करने के लिए जदयू ने विशेष चाल चली है, खासकर तब, जब से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर नीतीश कुमार का साथ छोड़ते हुए महागठबंधन से अलग हो चुके हैं. मांझी के जाने के बाद नीतीश कुमार ने एक ओर रत्नेश सदा को मंत्रिमंडल में शामिल कराया तो बिना समय गवाएं पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के पुत्र और उनके दामाद को जदयू में शामिल करा लिया. पटना में जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के पुत्र और उनके दामाद को पार्टी में शामिल कराया गया.

इस मौके पर नवनिर्वाचित मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद रहे. मिलन समारोह में भागीरथ मांझी ने कहा कि हमारे पिता को नीतीश कुमार ने बहुत मान सम्मान दिया. उनको नाम और पहचान नीतीश कुमार ने दी. मैं उनकी पार्टी में शामिल हो रहा हूं.

वहीं मिथुन मांझी ने कहा कि मांझी समाज को नीतीश कुमार ने सम्मान दिया है. जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नव निर्वाचित मंत्री रत्नेश सदा ने जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं कर्म के बदौलत यहां तक पहुंचा हूं लेकिन संतोष सुमन अपने पिता के नाम से मंत्री बने थे. उन्होंने समाज के लिए कुछ नहीं किया. नीतीश कुमार का प्यार मुझे और हमारे समाज को मिलते रहा है. मैंने मुसहर सम्मेलन कराया था, उससे नीतीश कुमार बहुत प्रभावित हुए थे.

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में भी दलित एक बड़ा फैक्टर और वोट बैंक हैं, जिन्हें हर पार्टी अपने पाले में करने का प्रयास कर रही है. महागठबंधन को छोड़ने वाले मांझी फिर से बीजेपी (एनडीए) में ही जाएंगे ये तय माना जा रहा है लेकिन देखना होगा कि वो इसका फैसला कब लेते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

13 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

14 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

23 घंटे ago