Politics

दिल्ली में मुलाकात के बाद क्या बोले नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव व अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या हुआ तय…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा और राजद सांसद मनोज झा भी पहुंचे. इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी साथ रहे. मुलाकात के बाद सभी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

बोले नीतीश कुमार..

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की. नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि जनता के द्वारा चुनकर कोई सरकार आती है. उसको जो अधिकार संविधान ने दिए हैं, उसे आप भला कैसे हटा सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही रहा लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा जो काम रोकने की कोशिश हो रही है वह विचित्र है. नीतीश कुमार ने कहा कि सभी को एकजुट करने के लिए देशभर में अभियान चला रहे हैं. हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले..

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार पर हमला किया और केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच हुए विवाद पर बोले कि हम सभी अरविंद केजरीवाल के साथ हैं. जो परेशानी अरविंद केजरीवाल झेल रहे हैं हम उसके ख़िलाफ केजरीवाल जी को समर्थन देने यहां आए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो क्या एलजी में हिम्मत होती कि वो इस प्रकार का काम करते? तेजस्वी यादव ने कहा कि हम देशहित में काम करेंगे और दिल्ली में भाजपा कभी वापसी नहीं करेगी.

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र द्वारा दिल्ली में NCCSA बनाने के लिए लाए गए अध्यादेश पर ही अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंगलवार को 3 बजे उनकी मुलाकात पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से होनी है. उस बैठक के बाद वो देश में सभी पार्टी अध्यक्षों से मिलने जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैंने नीतीश जी से भी अनुरोध किया कि वो भी सभी पार्टियों से बात करें.मैं भी हर राज्य में जाकर, राज्यसभा में जब ये बिल आए, तब इसे हराने के लिए मैं सभी से समर्थन के लिए बात करूंगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago