Politics

बागेश्वर बाबा के सहारे बिहार फतह करने की तैयारी में बीजेपी? आरजेडी को क्यों लग रहा ऐसा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पटना में पांच दिन हुई हनुमंत कथा के दौरान जमकर सियासी घमासान छिड़ा। बागेश्वर बाबा ने भी पटना के तरेत पाली मठ में कथा के दौरान हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दे दिया, जिसके बाद बीजेपी और आरजेडी आमने-सामने हो गई। अब आरजेडी को लग रहा है कि बीजेपी बागेश्वर बाबा के सहारे 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार फतह करने की तैयारी कर रही है। आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने यह दावा किया है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री की आने वाले महीनों में गया समेत अन्य शहरों में भी कथा होने वाली है।

आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बुधवार को कहा कि बीजेपी धीरेंद्र शास्त्री को आगे रखककर बिहार फतह करने की दिशा में पूरी तैयारी के साथ उतर चुकी है। उन्होंने बागेश्वर बाबा के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के अनु्सार बिहार के 10-12 करोड़ में से 5 करोड़ लोग ही घर के बाहर धार्मिक झंडा लगाएं और माथे पर तिलक लगा लें तो रामराज्य आ जाएगा। बाबा के इतना कहते ही लाखों हाथ उठ गए। बाबा का कहना है कि हमारा संकल्प पूरा हो गया।

शिवानंद तिवारी ने बताया कि बिहार में अपना दिव्य दरबार लगाने और पर्ची निकालने का मकसद क्या है, यह बागेश्वर बाबा ने जाहिर कर दिया। कल्पना कीजिए अगर 5 करोड़ नहीं तो एक करोड़ या पचास लाख लोग भी माथे पर तिलक लगाना और घरों पर धार्मिक झंडा फहराना शुरू कर देंगे, तो बिहार कैसा दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि इस युवा बाबा के सामने हाथ जोड़े बीजेपी के नेताओं की जो कतार लगी है, उसके पीछे की वजह यही है।

बागेश्वर बाबा के दौरे पर हुई राजनीति

बागेश्वर बाबा के 13 से 17 मई तक चले बिहार प्रवास के दौरान राज्य के सियासी गलियारों में जमकर बयानबाजी हुई। आरजेडी समेत महागठबंधन के नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री पर हिंदू-मुस्लिम को भड़काने और धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाए। वहीं, बीजेपी शुरुआत से बाबा का समर्थन करते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोल रही थी। धीरेंद्र शास्त्री बुधवार शाम पटना में हनुमंत कथा के समापन के बाद वापस बागेश्वर धाम चले गए। मगर बिहार के सियासी गलियारे में चर्चा के लिए एक नया मुद्दा छोड़कर गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

9 घंटे ago