Politics

नीतीश कुमार मस्जिद में ऑफिस खोल दें: गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम को बताया मुंगेरीलाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

इफ्तार पार्टी के दौरान नीतीश कुमार के पीछे लाल किले वाले बैनर को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री पर बीजेपी चौतरफा हमला बोल रही है। सुशील मोदी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को मस्जिद में ऑफिस खोलने की सलाह दी है। गिरिराज सिंह ने सीएम पर हिंदुओं को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा की डिजिटल लाल किला बनाकर नीतीश जी ख्वाब में प्रधानमंत्री बने, इसके लिए उनको बधाई। मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में क्या दिक्कत है। मुख्यमंत्री हैं, चाहे तो मस्जिद में ही अपना ऑफिस खोल दें। इससे उन्हें कौन मना करेगा। लेकिन, बिहार की जनता जानना चाहती है कि देश में किसी भी कोने में ताजिया के जुलूस में कभी एक पत्थर हिंदुओं ने फेंका क्या? अब हमें कोई गाइड करेगा की जुलूस लेकर इधर से जाओ, इधर से न जाएं। किसी दिन के लिए 1947 में भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि नालंदा और सासाराम जलता रहा लेकिन मुख्यमंत्री ने हिंदुओं को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदू समाज नीतीश कुमार को इसके लिए करें माफ नहीं करेगा।

इससे पहले सुशील मोदी ने भी नीतीश कुमार पर लाल किले वाले पोस्टर को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के पास फोटो खिंचवा लेने से नीतीश कुमार अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं बन जाएंगे। 500 से 2000 खर्च करके मीडिया में बने रहने के लिए यह सब अच्छा है। कम से कम इसी बहाने उनकी चर्चा हो रही है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने तो नीतीश कुमार को के लिए मोहम्मद बिन तुगलक बता दिया।

सोमवार को पटना के फुलवारी शरीफ में एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में शामिल हुए । इफ्तारी में जिस मंच पर नीतीश कुमार बैठे थे उसके पीछे लाल किला के प्राचीर वाला बड़ा सा बैनर लगाया गया था। टोपी पहनकर नीतीश कुमार ने इफ्तार किया। सियासी हलके में चर्चा है कि नीतीश कुमार मैसेज देना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बनने में उन्हें मुस्लिम समाज का पूरा समर्थन प्राप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

17 मिनट ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

2 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

2 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago