बिहार का राजनीतिक पारा रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर गरमाया हुआ है। इस बीच, भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह (Seema Singh) ने सोमवार को चिराग पासवान (Chirag Pawan) की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) का दामन थाम लिया है। अभिनेत्री सीमा ने मंगलवार को यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की।
एक्ट्रेस ने लिखा है कि उन्होंने और उनके पति बिजनेसमैन, समाजसेवी और युवा नेता सौरभ कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद जमुई चिराग पासवान के विजन डॉक्यूमेंट, एक नए बिहार का सपना “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” से प्रभावित होकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की है।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उन्हें गर्व है कि एक नए बिहार के आगाज में वे एक छोटा सा योगदान देने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने फैन्स के लिखा है कि जिस तरह आप लोगों ने एक अभिनेत्री के रूप में उन्हें अपार प्यार और स्नेह दिया है, वे आशा उम्मीद करती हैं कि इस नई यात्रा में भी आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद निरंतर मिलता रहेगा।
बता दें कि भोजपुर सिनेमा में अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से अपनी अलग पहचान बनाने वाली सीमा सिंह लंबे समय से फिल्मों से दूर है। सीमा सिंह ने 2019 में बिजनेसमैन सौरभ कुमार से शादी की और अब उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने शिवाय रखा है। एक्ट्रेस काफी समय से फिल्मों से दूर रहने के बाद राजनीति में प्रवेश कर रही हैं।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…