Politics

उद्धव ठाकरे के साथ सही नहीं हुआ, तेजस्वी यादव ने रीजनल पार्टियों को कही ये बात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का सिंबल दिये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे के साथ सही नहीं हुआ है. शनिवार को राजधानी के एसके मेमोरियल हॉल में भाकपा माले के राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव आयोग का फैसला है. मुझे लगता है कि उद्धव जी के साथ ठीक नहीं हुआ है. उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि हम सभी कांग्रेस का इंतजार कर रहे हैं.

देश किसी के बाप का नहीं

इससे पूर्व राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा मनुस्मृति की थ्योरी को संविधान बनाना चाहती है. आज देश में मंदिर, मस्जिद, गाय की चर्चा हो रही है. मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीनने की बात हो रही है. लेकिन, नफरत की राजनीति फैलानेवाले लोग यह जान लें कि देश किसी के बाप का नहीं. देश की जनता इसे कभी पूरा नहीं होने देगी.

विपक्षी एकजुटता को लेकर ठोस पहल हो

तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है, लेकिन वो अपनी भूमिका नहीं निभा रही है. भाजपा के खिलाफ सभी दल एकजुट हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकजुटता को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुटता को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस की तरफ से विपक्षी एकजुटता को लेकर ठोस पहल नहीं की जा रही है.

रीजनल पार्टियों को ड्राइविंग सीट पर आने दे

तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से एकजुटता के लिए पहल करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस का जहां सीधा मुकाबला भाजपा के साथ है, वहां वह टक्कर ले, लेकिन जिन जगहों पर दूसरे दल भाजपा को टक्कर देने वाले हैं, वहां रीजनल पार्टियों को ड्राइविंग सीट पर आने दे. तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी एकजुटता के लिए कांग्रेस को अब देर नहीं करनी चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

17 घंटे ago