देश के गृह मंत्री अमित शाह के पटना आने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार अमित शाह अब आगामी 25 फरवरी को बिहार आएंगे। पहले उन्हें 22 फरवरी को ही पटना आना था। गृह मंत्री ने इसकी सूचना बिहार भाजपा के नेताओं को दे दी है।
दरअसल, भाजपा सांसद विवेक ठाकुर की ओर से पटना के बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान मजदूर समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह को शामिल होना है। यह आयोजन 22 फरवरी को तय की गई थी। लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार उस दिन दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संभावित है। इस कारण गृह मंत्री ने 22 फरवरी को बिहार आने में असमर्थता जतायी।
गृह मंत्री की व्यस्तता को देखते हुए भाजपा ने इस आयोजन में कुछ बदलाव कर दिया है। स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह का आयोजन अब तीन दिन बाद 25 फरवरी को करने का निर्णय लिया है। अब 22 के बदले 25 फरवरी को किसान समागम का आयोजन किया जाएगा। बीजेपी नेताओं ने बताया है कि पार्टी की ओर से जल्द ही इस बाबत आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।
दरअसल, बिहार में किसानों को साधने का अमित शाह का प्लान है। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य की अधिकतम सीटों पर कब्जा जमाना चाहती है। जेडीयू से अलग हो जाने और महागठबंधन बन जाने के बाद बिहार में यह काम कठिन हो गया है। इसलिए बीजेपी समाज के हर तबके में अपनी पैठ बनाना चाहती है। पार्टी के शीर्ष नेता अमित शाह के लिए स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह एक अच्छा अवसर है जब वे किसानों को सीधे-सीधे अपना संदेश दे सकें और उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर सकें। माना जा रहा है कि उस दिन कोई बड़ी घोषणा भी हो सकती है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…