Politics

मोदी सरकार की दस लाख नौकरी पर बोली आरजेडी- अब तक 16 करोड़ रोजगार मिलना चाहिए था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को धनतेरस के मौके पर रोजगार मेला अभियान की शुरुआत करेंगे। केंद्र सरकार की इस घोषणा पर राष्ट्रीय जनता दल ने तंज कसा है। पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने इस पर सवाल खड़ा किया है।

अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने पूछा है कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के वायदे का क्या हुआ? मनोज कुमार झा ने कहा है कि केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल बीत गए। प्रतिवर्ष दो करोड़ के अनुसार अब तक 16 करोड़ रोजगार मिल जाना चाहिए था। लेकिन, अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने यह भी लिखा है कि रोजगार को लेकर तेजस्वी यादव की पॉलिटिक्स अच्छी है। तेजस्वी यादव इस मामले में अच्छा काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से गुरुवार को देश के दस लाख बेरोगारों को नौकरी दिए जाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी रोजगार मेला अभियान कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस से युवाओं को संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने पीएम की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में मंत्रालयों व विभागों में खाली पड़े पदों की समीक्षा की थी। उसके बाद प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया था कि सरकार अगले डेढ़ साल में यानी 2023 दिसंबर तक 10 लाख नौकरियां मुहैया कराएगी। तभी से सभी मंत्रालय व विभाग स्वीकृत पदों के बरक्स मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं। ये नियुक्तियां मंत्रालयों और विभागों द्वारा खुद से या नियुक्ति एजेंसियों से की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में 2022 के अंत तक 10 लाख नौकरी देने की घोषणा की थी। यह भर्ती मोदी की उसी घोषणा के बाद की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

2 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

11 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

13 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

13 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

22 घंटे ago