Politics

चिराग पासवान का NDA में कमबैक जल्‍द, चाचा-भतीजा को एक करने में जुटी बीजेपी …INSIDE STORY

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की विरासत की राजनीति कर रहे उनके बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) एवं भाई पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) अब एक साथ आएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसके लिए दोनों पर दबाव बना रही है। लक्ष्‍य बिहार में अकेले पड़ चुकी बीजेपी को लोकसभा चुनाव (Lok Shabha Election 2024) के पहले दलित वोटों (Dalit Vote Bank) का सहारा देने का है। ऐसा एक-दूसरे के विरोधी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के दोनों धड़ों को साथ लाकर ही हो सकता है।

चिराग व पारस को साथ लाने की कोशिश में बीजेपी :

सूत्रों के अनुसार बीजेपी चिराग पासवान को साथ लाने की कोशिश कर रही है। उनके चाचा पशुपति कुमार पारस की राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) पहले से एनडीए में हैं। पशुपति पारस केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) में मंत्री भी हैं। चिराग पासवान ने पारस के मंत्री तथा एनडीए में रहने तक बीजेपी से बातचीत से इनकार किया था, लेकिन बदली परिस्थितियों में बीजेपी चिराग व पारस को एक साथ लाने का फार्मूला खोज रही है।

एलजेपी वोट बैंक का बिखराव रोकने की कोशिश :

बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का जनता दल यूनाइटेड (JDU) अब एनडीए से अलग होकर महागठबंधन (Mahagathbandhan) का घटक दल है। उसके साथ दो बड़े दलित चेहरे हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) के जीतन राम मांझी (Jitan Ram ManjhI) एवं विकासशील इनसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) भी एनडीए का साथ छोड़कर अब महागठबंघन में हैं।

बिहार में दलित वोट कई जगह निर्णायक हैसियत में हैं। बीजेपी इसकी भरपाई के लिए एलजेपी के वोट बैंक के बिखराव को रोकना चाहती है। उसकी नजर बिहार के छह प्रतिशत पासवान मतदाताओं पर है, जिन्‍होंने पिछले चुनाव में रामविलास पासवान के प्रति आस्‍था प्रकट की थी।

बिहार में पासवान मतदाताओं पर चिराग की पकड़ :

बीजेपी लोकसभा चुनाव में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन से जंग में दलित मतदाताओं के महत्‍व को समझ रही है। वह समझ रही है कि भले ही पशुपति पारस का एलजेपी गुट एनडीए में है, लेकिन बिहार में पासवान मतदाताओं पर पकड़ चिराग पासवान की है। ऐसे में एनडीए में चिराग पासवान को लाना बीजेपी की जरूरत भी है। ऐसे में बीजेपी पारस व चिराग को एनडीए में साथ लाने के फार्मूले पर मंथन कर रही है।

दोनों समर्थकों को एक साथ लाना चाहती बीजेपी :

2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चिराग पासवान को भी कोई गठबंधन चाहिए। जेडीयू के महागठबंधन में आने के कारण वहां उनके लिए जगह नहीं है। पशुपति कुमार पारस भी किसी भी कीमत पर महागठबंघन में जाने से इनकार कर चुके हैं। चिराग खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताते रहे हैं। बीते बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्‍होंने जेडीयू का विरोध तो बीजेपी का समर्थन किया था। बीजेपी चाहती है कि उसके दोनों समर्थक लोकसभा चुनाव से पहले एक साथ एनडीए में आ जाएं।

राष्‍ट्रपति चुनाव में बीजेपी के साथ रहे थे चिराग :

खास बात यह भी है कि बीजेपी के कई नेता चिराग पासवान को एनडीए का हिस्सा बताते रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चिराग पासवान को फोन कर द्रौपदी मुर्मू के लिए उनका समर्थन मांगा था। चिराग पासवान राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई एनडीए की बैठक में भी शामिल हुए थे। हालांकि, चिराग ने खुद को एनडीए से बाहर बताते हुए कहा था कि वे बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने के कारण शामिल हुए थे।

सूरत में अमित शाह के साथ दिखे, हुई बात :

चिराग पासवान को साथ लाने के लिए बीजेपी की कोशिश की पहली झलक कुछ दिनों पहले सूरत में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में दिखा था। कार्यक्रम में वे अमित शाह के साथ मंच पर थे। कहा गया कि वे ‘राजभाषा’ पर संसदीय समिति के सदस्य के रूप में वहां थे, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में बिहार की राजनीति पर भी बातें हुईं।

चिराग ने अभी तक नहीं खोले हैं अपने पत्‍ते :

बहरहाल, बीजेपी के प्रयास जारी हैं। ऐसे में आश्‍चर्य नहीं कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान एक छतरी के नीचे आ जाएं। वैसे, चिराग पासवान ने अभी तक ऐसी किसी संभावना पर अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago