Categories: NEWSSamastipur

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद समस्तीपुर से ग्रेजुएशन की छात्रा लापता, मध्य प्रदेश के युवक पर ऑनलाइन जाल में फंसाने का आरोप !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बीए पार्ट वन की एक छात्रा को चालबाजी कर अपने जाल में फंसाया गया। छात्रा घर से कालेज नरहन पढ़ने के लिए निकली थी। परंतु वह कालेज से वापस अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जो सच्चाई सामने आई है तो सभी हैरान रह गए।

इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड मध्य प्रदेश के रिठोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी कल्याण कौरव का पुत्र प्रमोद कौरव और यहां का स्थानीय मददगार सर्वजीत शामिल है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा से दोस्ती की, उसका भरोसा जीता और फिर उसे अपने षड्यंत्र का शिकार बना लिया। विभूतिपुर थाने में छात्रा के पिता ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कहा है कि इस पूरे खेल में स्थानीय युवक ने मध्य प्रदेश के उस आरोपी का पूरा साथ दिया है।

बताया जाता है कि स्थानीय युवक ने ही छात्रा की हर गतिविधि और लोकेशन की जानकारी आरोपित तक पहुंचाई। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया है कि छात्रा की काफी तलाश करने और सोशल मीडिया अकाउंट्स व अन्य कड़ियों को जोड़ने बातें सामने आई है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago