Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य किए गए हैं या वर्तमान में कार्य किए जा रहे हैं, उनमें गुणवत्ता व निर्धारित मानक का खुला उल्लंघन कर पब्लिक मनी का बंदरबांट का खेल बदस्तूर जारी है। हैरानी की बात यह कि नगर निगम प्रशासन को इसकी जानकारी देने पर उनके स्तर से स्थलीय जांच कर सही से कार्य कराने व गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है और गुपचुप तरीके से कार्य का भुगतान भी कर दिया जाता है। इससे लोगों में व्यवस्था से काफी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ितों का कहना है कि पब्लिक नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को संदेह की दृष्टि से देखने लगा है।

शहर में विभिन्न वार्डो में कई जगहों पर गलत निर्माण के विरोध में पब्लिक का खुल कर विरोध भी होता रहा है, फिर भी नगर निगम की गलत कार्यप्रणाली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस कड़ी में वर्तमान में वार्ड 23 व 25 के सीमान नीम चौक पर नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा बनाये जा रहे नई पुलिया निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने के खिलाफ स्थनीय लोग गोलबंद हैं। लोग इस कार्य को रोकने के लिए प्रशासन पर दवाब बना रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम व जिला प्रशासन गलत तरीके से निर्माण किए जा रहे पुलिया निर्माण को रोके अन्यथा जनता सड़क पर उतरने के लिए तैयार है।

उनका कहना है कि समस्तीपुर नगर निगम नीम चौक पर जल निकासी के लिए जो पुलिया का निर्माण करा रहा है, उस कार्य में लेवलिंग नहीं किया गया है। बिना लेवलिंग किए ही काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि विभाग के संबंधित ठेकेदार और अभियंता के द्वारा रात के अंधेरे में पुलिया निर्माण के लिए किए गए गड्ढ़ा में जमा नाली के गंदा पानी में ही निर्माण सामग्री को डाला जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिया का निर्माण कितना गुणवत्तापूर्ण व मजबूत होगा।

इस निर्माण की शिकायत डीएम से भी की गई है। डीएम के स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर आम पब्लिक खुद सड़क पर उतर कर निर्माण कार्य को रोक देने के लिए मन बना लिया है। लोग बताते हैं कि निर्माण कार्य रात में नहीं कर दिन में करने से व जैसे तैसे करने से सड़क यातायात तो बाधित है कि दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित है। लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में वार्ड 25 में पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, घोषलेन, स्टेशन रोड व आर्य समाज रोड में जल निकासी के लिए अभी तक चार पुलियों का निर्माण कराया जा चुका है। ये पुलिया टुनटुनिया गुमटी काली मंदिर चौक के पास, पुरानी पोस्ट ऑफिस चौक, शनि मंदिर के पास आर्य समाज रोड और वार्ड 24 के गणेश चौक गृह लक्ष्मी होटल के सामने कराया गया है। पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड से होते हुए आर्य समाज रोड, गणेश चौक तक नाला का भी निर्माण बिना लेवलिंग किए ही किया गया है।

नगर निगम के अभियंता के द्वारा जल निकासी के लिए बिना लेवलिंग कराए ही उक्त पुलिया व नाला का निर्माण कराया गया, जिस वजह से ठीक ढंग से वार्ड का जल निकासी नहीं हो पा रहा है। नगर निगम अपनी कमी को छुपाने के लिए साजिश के तहत नीम चौक पर उक्त पुलिया का निर्माण करा रहा है। पूर्व में भी नीम चौक पर भी पुलिया का निर्माण बिना लेवलिंग कराए ही सड़क से ढ़ाई फीट ऊंचा बनाया गया था और पूर्व से बने नीम चौक के दोनों पुराने पुलियों को डेड कर दिया है। जिस वजह से गुदरी बाजार, मगरदही रोड, स्टेशन रोड, रेलवे कॉलोनी का जल निकासी सही से नहीं हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

2 घंटे ago

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…

3 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

12 घंटे ago

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

17 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

19 घंटे ago