Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का, आशी व उदिता ने मारी बाजी

समस्तीपुर : बिहार पुलिस द्वारा मनाए जा रहे बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर शुक्रवार को महिला कॉलेज में सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय व प्रशिक्षु आईपीएस अनिकेत द्विवेदी समेत काॅलेज के अन्य प्रोफेसरों ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा कानून-व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने अपने वक्तव्यों में कहा कि सामाजिक सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि महिलाओं की जागरूक भागीदारी से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है।

प्रतियोगिता के परिणाम जारी होने के बाद प्रथम स्थान पर रहे स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर बोटनी की कुमारी अनुष्का, द्वितीय स्थान पर रहे पीजी सेकेंड सेमेस्टर सोशियोलाॅजी की आशी दत्ता व तृतीय स्थान पर रहे स्नातक थर्ड सेमेस्टर पालीटिकल साइंस की उदिता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान एएसपी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। पुलिस सप्ताह के तहत आगे भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के इन हिस्सों में 1 मार्च को 6 घंटे तक लगातार बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, निपटा ले जरूरी काम

समस्तीपुर : शहर में 1 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा 33 केवी…

56 मिनट ago

होली से पहले समस्तीपुर में नेशनल हाईवे किनारे खड़े ट्रक से 45 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर : होली पर्व को लेकर राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत…

1 घंटा ago

ताजपुर रोड में लगा रहा भीषण जाम, भोला टॉकीज ROB पाइलिंग से थमी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन की मांगी गयी दुआ

समस्तीपुर : पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक की रूहानी फिजा में शुक्रवार को दूसरे जुमे की नमाज…

2 घंटे ago

होली को लेकर मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार…

2 घंटे ago

शहर से सटे आधारपुर गांव में बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा, बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने घेरा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में शुक्रवार को कथित बच्चा चोरी की…

2 घंटे ago