समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में शुक्रवार को कथित बच्चा चोरी की अफवाह पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने संदिग्ध मानते हुए घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई।
ग्रामीणों के अनुसार, बुजुर्ग महिला गांव के एक सरकारी विद्यालय के पास पेड़ के नीचे बैठी थी और स्कूल से बाहर निकल रहे बच्चों को इशारे से बुला रही थी। बच्चों द्वारा शोर मचाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और बच्चा चोरी के आरोप को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और पुलिस को बुलाया। बताया जाता है कि पकड़ी गई महिला गूंगी थी और अपनी स्थिति के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रही थी। मौके पर पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला भटककर आधारपुर गांव पहुंच गई थी। बच्चा चोरी की बात महज अफवाह प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। थाने पर उसे भोजन और पानी दिया गया है। भीड़ के दौरान वह हल्की रूप से घायल भी हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि किसी निर्दोष के साथ अप्रिय घटना न हो।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…