Categories: NEWSSamastipur

संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में शिक्षकों ने प्रदर्शित की नवाचारपूर्ण शिक्षण सामग्री

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर डढ़िया मुरियारो, भगवानपुर देसुआ सहित विभिन्न संकुलों में मंगलवार को टीएलएम (शिक्षण–अधिगम सामग्री) मेले का आयोजन किया गया। मेले में संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने कक्षा शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाने वाली शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल संचालक सुरेंद्र कुमार, हनुमान मिश्रा तथा समन्वयक तेज नारायण महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों से जुड़ी उपयोगी टीएलएम प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने सराहा। इस अवसर पर पूर्व समन्वयक सुधाकर महतो ने कहा कि कक्षा में शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रयोग से बच्चों की समझ बेहतर होती है और सीखने की प्रक्रिया सरल बनती है। वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में टीएलएम की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।

मूल्यांकन के बाद निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित कर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार, तेज नारायण महतो, प्रधान शिक्षक अनमोल ठाकुर, वरीय शिक्षिका नैना यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।

मेले में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिनमें मुकुंद मोहन, अमित कुमार, सुजीत कुमार, गौतम कुमार, जीनत परवेज, अर्चना भारती, खुशबू सिंह, मनोज कुमार, जयंत दीक्षित, सुनील कुमार, अर्जुन प्रसाद, शरमीन कौसर, जुली कुमारी, पूजा रानी, रागनी कुमारी, डेजी कुमारी, रेणु कुमारी, कुंदन कुमार, सूरज कुमार, चंदन कुमार, शौकत परवीन, पुष्पलता कुमारी, श्वेता कुमारी, संजीत कुमार, तृप्ति यादव, पूनम सहनी और सुरेंद्र राम प्रमुख रूप से शामिल थे। टीएलएम मेले के माध्यम से शिक्षकों को आपसी सीख और नवाचार साझा करने का अवसर मिला, जिससे प्राथमिक शिक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

41 मिनट ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

8 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

18 घंटे ago