समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन निर्माण कार्य की प्रगति और इसमें आ रहे अवरोधों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य में बाधा बन रही सभी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित एसडीओ, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को अविलंब सभी प्रकार के अवरोधों को हटाने और आवश्यक कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर फोरलेन निर्माण कार्य को पूरा किया जा सके। डीएम ने स्पष्ट कहा कि फोरलेन परियोजना जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि-व्यवधान, अतिक्रमण या अन्य प्रशासनिक अवरोधों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने गुरुवार को ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेने के निर्माण कार्य का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने डीएम रोशन कुशवाहा से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान डीएम ने अब तक की प्रगति की सारी रिपेार्ट रखा था। मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य में जो भी त्रुटियां है या व्यवधान है उसे अविलंब दूर करने को कहा था।
इसके बाद निर्माणाधीन ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन का स्थल निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यह फोरलेन सरकार का ड्रीम प्रोजक्ट है। इसलिए अविलंब इसका निर्माण कार्य पूरा करना है। इस पुल के माध्यम से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक तथा प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक जाने में समय की बचत होगी। वहीं समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आवागमन करनेवाले वाहनों का एक वैकल्पिक मार्ग होगा।
मालूम हो है कि पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से 2875.02 करोड़ रुपये से करजान (बख्तियारपुर) ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल और पहुंच पथ का निर्माण कराया जा रहा है। यह पथ पटना जिले के करजान (बख्तियारपुर) के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से प्रारंभ होकर समस्तीपुर जिले के ताजपुर तक राष्ट्रीय उच्च पथ-28 को जोड़ता है। इस पथ की कुल लम्बाई 51.26 किलोमीटर है, जिसमें गंगा नदी पर पुल की लंबाई 5.51 किलोमीटर एवं पहुंच पथ की लंबाई 45.75 किलोमीटर है। करजान तथा ताजपुर के आपस में जुड़ जाने से एनएच-31 और एनएच-28 का सीधा संपर्क हो जाएगा और उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच एक और संपर्कता बनेगी।
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…