Categories: NEWSSamastipurWeather

समस्तीपुर में आसमान साफ व मौसम का मिजाज रहेगा शुष्क, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने जारी किया पूर्वानुमान

समस्तीपुर : अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा।मौसम का मिजाज भी शुष्क बना रहेगा। यह पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना जतायी गयी है।

इस अवधि में पछुआ हवा चलेगी। इसकी औसत रफ्तार 3 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच बनी रह सकती है। वैसे 20-21 दिसंबर के आसपास हवा का रुख बदल कर पुरवा हो सकता है। बताते चलें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 0.7 डग्री सेल्सियस नीचे है।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

60 मिनट ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

1 घंटा ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

2 घंटे ago