Categories: NEWSSamastipur

ताजपुर में जमीनी विवाद को लेकर दंपती और बेटियों के साथ मारपीट की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दंपती समेत 4 लोगों के साथ मारपीट की। जख्मी लोगों में शिव बालक केसरी, उनकी पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं। जख्मी सभी लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा कि शिव बालक केसरी का पड़ोस के प्रदीप साह शाह से जमीन का विवाद चल रहा है। मामले को लेकर शिव केसरी ने थाने में आवेदन भी दिया था। मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जख्मी केसरी ने कहा कि अचानक रविवार को प्रदीप शाह और उनके लोगों ने मेरे घर पर हमला कर दिया। इस दौरान मेरी पत्नी निर्मला की पिटाई कर दी। जब बीच-बचाव करने मेरी दोनों बेटियां पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो बीच-बचाव किया और सभी घायलों को उपचार के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित शिव बालक केशरी ने बताया कि मामले को लेकर सीओ के यहां आवेदन देकर मापी के लिए अमीन बहाल कराया। दो दिन पहले मेरे पक्ष में मापी हुई। जिस कारण से विवाद और बढ़ गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता और आसिफ होदा ने घायलों से मिलकर हालचाल जाना। मौके पर माले नेता ने अंचल और थाना पर भूमाफिया और दबंगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए घटना की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने, दोषी की गिरफ्तारी और सरकारी खर्च पर इलाज करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

33 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago