समस्तीपुर/रोसड़ा : विगत 5 दिसंबर को 3 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 3 चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले एक ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परसा निवासी रामबाबू मंडल के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 3 लाख रुपए के आभूषण और अन्य सामान चुरा लिए थे। मामले का खुलासा रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने रविवार को किया।
उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद ही एक विशेष टीम का गठन किया गया था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने 3 अपराधी विकास कुमार, राजन कुमार और सोनू कुमार को अरेस्ट किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि चोरी के रुपए परसा के राजबल्लभ यादव के सोने की दुकान में 14 हजार रुपए में बेची थी।
चोरों की निशानदेही पर राजबल्लभ यादव की दुकान की तलाशी ली गई, जहां से चोरी की सभी ज्वेलरी और 10 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। एसडीपीओ संजय सिन्हा ने कहा कि गिरफ्तार सभी अपराधी परसा के निवासी है। हालांकि उनका अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…