Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में झाड़–फूंक का खेल, कर्मियों के सामने काफी देर तक चलता रहा ‘भगत’ का खेल

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही तब सामने आई जब इमरजेंसी वार्ड के भीतर एक कथित भगत द्वारा खुलेआम झाड़-फूंक किए जाने का मामला उजागर हुआ। पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगत मरीज के बाजू में बैठकर मंत्र पढ़ते और झाड़-फूंक करते नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह कि मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों में से किसी ने भी उसे रोकना जरूरी नहीं समझा।

मिली जानकारी के अनुसार भर्ती महिला मरीज की पहचान मुक्तापुर थाना क्षेत्र के चकदौलतपुर गांव निवासी रामप्रीत पंडित की पत्नी फूलो देवी के रूप में हुई है। गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों द्वारा आवश्यक इलाज किए जाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं होने पर परिजन अंधविश्वास में पड़ गए और स्थानीय भगत को अस्पताल बुला लिया।

इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में करीब 15 से 20 मिनट तक कथित भगत आराम से मंत्र पढ़कर झाड़-फूंक करता रहा। इस दौरान न तो किसी डॉक्टर ने उसे रोका, न ही स्वास्थ्यकर्मियों या गार्ड ने हस्तक्षेप किया। वार्ड के अंदर मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन भी इस गतिविधि को आश्चर्य से देखते रहे। लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर अंधविश्वास को बढ़ावा देना और डॉक्टर-कर्मियों द्वारा इसे अनदेखा करना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृत्ति न हो। इधर सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश ने बताया कि सुरक्षा में लगे कर्मियों को तलब किया गया है। अस्पताल परिसर में इस तरह का वाकया बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यहां देखें वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago