Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर के चर्चित प्रोपर्टी डीलर शिवशंकर राय पर फायरिंग मामले में आरडीएक्स गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख भूईधारा में बीते 4 मई 2022 की शाम पूर्व जिला पार्षद सदस्य रिंकू देवी के पति सह प्रोपर्टी डीलर शिवशंकर राय पर जान लेने की नियत से हुई गोलीबारी की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के सकड़ा थाना के निरजुलीया गांव के मनोज वर्मा के पुत्र मनीष कुमार उर्फ आरडीएक्स के रूप में की गयी है। उसके उपर इससे पहले भी मुफस्सिल थाने में आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।

बताया गया है कि वह समस्तीपुर शहर के ही बारह पत्थर मुहल्ले में रहकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। हाल के दिनों में वह फरार चल रहा था। मुफस्सिल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर जिले से की है। बताया गया कि प्रापर्टी डीलर पर फायरिंग की घटना में उसनें शूटर की भूमिका निभाई थी। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा था।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि आरडीएक्स को मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों में आरोपित रह चुका है। बता दें कि प्रोपर्टी डीलर शिवशंकर राय पर 4 मई 2022 की शाम करीब साढ़े आठ बजे उस समय फायरिंग की गयी जब वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चलायी थी। गोली उनके दाएं हाथ और छाती में गोली लगी थी। हालांकि इलाज के बाद वह स्वस्थ्य हो गये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago