Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर: नशे की लत के लिये किशोर सड़क-नाला व निर्माणाधीन मकानों से चोरी कर रहे छड़, फिर उसे बेचकर खरीद रहे सनफिक्स

समस्तीपुर : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों किशोरों की कौन कहे छोटे-छोटे बच्चों में भी सूखे नशे की लत चिंता का विषय बनता जा रहा है। छोटे-छोटे ये बच्चे भी मादक पदार्थो के आदी होते जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में इन दिनों बच्चे नशे के लिए एक नई तरकीब अपनाते देखे जा रहे हैं। वे नशे के लिए बाजार में सर्वथा उपलब्ध सनफिक्स बांड फिक्स इत्यादि के धड़ल्ले से उपयोग करते देखे जा रहे हैं। कई बच्चे इस सनफिक्स के इस कदर आदि हो चुके हैं कि वे दिन भर में 5-6 पैक तक सनफिक्स को सूंघ कर खत्म कर देते हैं।

नशे के रूप में सनफिक्स का प्रयोग कर रहे एक 8 वर्षीय बच्चे से पूछने पर बताया कि इसे सूंघने से काफी आनंद मिलता है। सनफिक्स के लिए पैसे की व्यवस्था भी इन किशोरों ने कर रखी है। दिन के उजाले में ही निर्माणाधीन मकान, जर्जर मकान व टूटे नाले के स्लैब से छड़ निकालकर बांध के आसपास बसे कबाड़ी वाले के हाथों बेच देते है। शहर के ताजपुर रोड इलाके में इनकी चार किशोरों की टीम इस धंधे में लगे है। प्रत्येक टीम में चार से पांच किशोर है जो दो शिफ्ट में छड़ निकालकर सूखे नशे की व्यवस्था करते है। इन्हे किसी का भय नहीं है।

शनिवार की दोपहर शहर के प्रोफेसर काॅलोनी रोड से छड़ लेकर निकल रहे किशोरों की टोली को जब रुकने के लिए कहा गया तो भागने लगे और देख लेने की धमकी भी दे डाले। मालूम हो कि इन दिनों युवा पीढ़ी इन नशों से बर्बाद हो रही है। बाजार में सूखा नशा मेडिकल स्टोर, स्टेशनरी की दुकानों, किराना दुकान, पान दुकान सहित विभिन्न स्थानों पर आसानी से बिक रहा है। सनफिक्स जैसे पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना मुश्किल है। बच्चे इसे खरीदकर पॉलिथीन या रुमाल में डालकर सूंघते हैं। नशे की लत लगने के बाद युवा पढ़ाई-लिखाई से दूर होकर अपराध और असामाजिक गतिविधियों की ओर बढ़ने लगे है। युवाओं की बर्बादी से चिंतित अभिभावक और बुद्धिजीवी समाज प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

6 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago