Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 18 नवंबर की रात हुई एक घटना से संबंधित है। जब पुलिस एक अपराधी को पकड़ने के लिए मोरवा में छापेमारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान, आरोपी सोनू कुमार और अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोरवा निवासी वीरेंद्र शर्मा के 30 साल का बेटा सोनू कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी के आवेदन पर मुसरीघरारी थाने में प्राथमिकी संख्या 200/25 दर्ज की गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि 18 नवंबर की रात मुसरीघरारी पुलिस मोरवा में एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी।

इसी दौरान सोनू शर्मा और उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने पहले वीरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब सोनू शर्मा को भी मोरवा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इन फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

2 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

2 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

13 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

13 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

14 घंटे ago